फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dept post master suspended in 89 lac scam in Bareilly Post office

मुख्य डाकघर में 89 लाख का गबन, उप पोस्टमास्टर सस्पेंड

Thu, 22 Feb 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 22 Feb 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Dept post master suspended in 89 lac scam in Bareilly Post office

बरेली स्थित मुख्य डाकघर में कार्यरत उप पोस्ट मास्टर ने अपने परिजनों के नाम चेक काट कर लाखों का गबन करने का मामला सामने आया है। विभाग ने आरोपी उप पोस्ट मास्टर को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही इसके साथ ही सभी बैंकों को अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में सुपरवाइजर वाईके शर्मा उप पोस्ट मास्टर पद पर पिछले दो वर्ष से अस्थाई कार्यरत थे। उनके पास खातेदारों के भुगतान करने का भी काम था, इसलिए डाक विभाग की ओर से उन्हें चेक बुक भी उपलब्ध कराई गई थी। सुपरवाइजर ने इस काउंटर पर रहते धीरे-धीरे अपने परिजनों के नाम से कई चेक काटे और लाखों रुपये निकाल लिए। मामला खुलते ही विभाग में अफरातफरी फैल गई और आरोपी को निलंबित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में अभी तक 89 लाख रुपये का गबन सामने आया है। उनके सभी लेनदेन संबंधी अभिलेख जब्त कर छानबीन शुरू हो गई। बताया जाता है कि शर्मा ने कई बैंकों में अपने खाते खुलवा रखे हैं, डाक विभाग से जारी चेक इन्हीं बैंकों से कैश होते रहे। प्रवर डाक अधीक्षक रामेश्वर दयाल ने बताया कि मामला गंभीर है। फिलहाल उप पोस्टमास्टर शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही गबन के आरोपी के खिलाफ  थाना कोतवाली में तहरीर दी जा रही है। शर्मा से संबंधित सभी रिकॉर्ड जब्त कर जांच की जा रही है। इस गबन से डाक विभाग में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed