फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of Masons in Factory Factory

फैक्ट्री में करंट से राजमिस्त्री की मौत

Mon, 09 Oct 2017 02:07 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 09 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Death of Masons in Factory Factory
अजुऱ्र्जुन

विज्ञापन
कैंट के मिर्जापुर गांव निवासी राजमिस्त्री की करवाचौथ की सुबह फैक्ट्री में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जीएम समेत चार लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

राजमिस्त्री अर्जुन फरीदपुर रोड पर त्रिकाल फूड्स फैक्ट्री में आठ साल से कार्यरत था। रविवार सुबह आठ बजे फैक्ट्री पहुंचा और प्लास्टर करने लगा। बताते हैं कि टिन पर खुले पड़े बिजली के तार में करंट दौड़ रहा था। हाथ टिन से छूते ही अर्जुन को जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर पड़ा। फैक्ट्री मेें काम करने वाले दूसरे साथी उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच करवाचौथ की तैयारी कर रही अर्जुन की पत्नी रेखा रोती बिलखती अस्पताल पहुंच गई। छोटे भाई राजा ने फैक्ट्री के महाप्रबंधक नागेंद्र सिंह और प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटी और एक बेटा है। परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी। प्रभारी इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed