{"_id":"58b2fd6e4f1c1bbc56830bc0","slug":"dbangi-again-at-the-toll-plaza-guardsmen-dudhakr-driver-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर फिर दबंगई, गार्डों ने ड्राइवर को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल प्लाजा पर फिर दबंगई, गार्डों ने ड्राइवर को दौड़ाकर पीटा
बरेली।
Updated Mon, 27 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dbangi again at the toll plaza, guardsmen Dudhakr driver beaten
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
गलत साइड से ट्रक निकाल रहे रामपुर के ड्राइवर को मामूली कहासुनी पर ठिरिया खेतल टोल प्लाजा के पांच कर्मियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। यूपी 100 पर फोन करने पर पुलिस पहुंची तो ड्राइवर को थाने ले आई बाद में उसका मेडिकल कराया गया। टोल प्लाजा के 4-5 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
रामपुर के थाना टांडा बादली क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारान का ड्राइवर नजाकत अली रविवार को शाहजहांपुर से ट्रक में माल भरकर दिल्ली जा रहा था। सुबह लगभग 11 बजे ठिरिया खेल टोल प्लाजा पर निर्धारित लेन बंद देख नजाकत अली ने ट्रक को दूसरी खुली लेन से निकालने की कोशिश की तो ड्यूटी कर रहे गार्ड ने उसे रोक दिया। ट्रक के हेल्पर मुजीब ने विरोध किया तो गार्ड ने उसे चांटा जड़ दिया। ड्राइवर नजाकत ने ट्रक से उतरकर विरोध किया तो आरोप है कि चार-पांच गार्ड वहां पहुंच गए और ड्राइवर को घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। पिटाई से ड्राइवर का सिर फट गया और शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोटें आई हैं। हंगामे की सूचना पर पास में खड़ी फतेहगंज पश्चिमी थाने की यूपी डायल 100 पीआरवी भी पहुंच गई और थाने ले जाकर सीएचसी में मेडिकल कराया। ड्राइवर की तहरीर पर मारपीट, गालीगलौज और धमकाने की एनसीआर दर्ज कर ली है। हालांकि टोल प्लाजा के मैनेजर ने थाने पहुंचकर सुलह-समझौते से मामला निपटाने की भी कोशिश की थी।