{"_id":"038a392d4fcbcb936c6ffc463103d5df","slug":"daka-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहली टोला डकैती कांड में दो बदमाशों के स्केच तैयार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहली टोला डकैती कांड में दो बदमाशों के स्केच तैयार
बरेली
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुराना शहर के रोहली टोला में सर्राफ उमेश चंद्र वर्मा के घर हुई सवा करोड़ की डकैती में पुलिस ने दो बदमाशों के स्केच तैयार किए हैं। पुलिस सर्राफ के भाई के साले, भतीजे और हिस्ट्रीशीटर सूरज समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सर्राफ के घर के पास चाय की दुकान चलाने वाले को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुराना शहर के रोहली टोला निवासी सर्राफ उमेश चंद्र वर्मा के घर सोमवार सुबह साढ़े छह बजे मारुति वैन सवार पांच बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने सर्राफ, उनकी पत्नी और पुत्रवधू को बंधक बनाकर मासूम बच्चों की कनपटी पर तमंचा तानकर अलमारियों की चाबी हासिल की और ढाई लाख की नकदी समेत सवा करोड़ रुपये के सोने चांदी के जेवर लूट ले गए थे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे में लगी बारादरी पुलिस, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल और एसटीएफ लगातार संदिग्धों को उठा रही है। बारादरी इंस्पेक्टर मुहम्मद कासिम ने बताया कि सर्राफ के बताए गए हुलिया के मुताबिक दो बदमाशों के स्केच बनाए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि इस शक्ल सूरत के बदमाश कहीं भी मिले तो उसकी सूचना उन्हें दी जाए। उधर, पुलिस ने सर्राफ के भतीजे के अलावा भाई के साले को भी हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक की बहन से कुछ समय पहले सर्राफ के भाई निर्भय ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक इसी कारण युवक सर्राफ के परिवार से रंजिश मानता है। रंजिशन वारदात की आशंका के चलते उससे पूछताछ की जा रही है।
इज्जतनगर के सद्दाम का कराया आमना सामना
इज्जतनगर इलाके के सद्दाम को पुलिस ने सर्राफ की पत्नी और पुत्रवधू के सामने पहचानने को खड़ा किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सद्दाम ने बताया कि उसे पिछले दिनों इज्जतनगर पुलिस ने एक लूट के मामले में जेल भेजा था। इसी लिहाज से पुलिस उस पर शक कर रही है, लेकिन उसका इस डकैती से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर सूरज से भी पूछताछ
पुलिस बारादरी इलाके के हिस्ट्रीशीटर सूरज से भी पूछताछ कर रही है लेकिन उससे कोई क्लू नहीं मिल पा रहा है। सूरज का कहना है कि वह पान बीड़ी सिगरेट का खोखा चलाता है, अब वह किसी भी तरह के अपराध में लिप्त नहीं है।
चाय की दुकान चलाने वाले को भी उठाया
सर्राफ के घर के पास चाय की दुकान चलाने वाले को भी पुलिस ने उठाया है। उसका कहना है कि सर्राफ उस पर दुकान में कुछ लोगों को बैठाकर शराब पिलाने का आरोप लगाता है। इसका विरोध किया तो डकैती के मामले में उसका नाम ले दिया गया।