फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cut the neck of the young man threw the body farm

युवक की गर्दन काटकर लाश खेत में फेंकी

Wed, 13 Jan 2016 02:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cut the neck of the young man threw the body farm
हाफिजगंज। गांव नवदिया बमनपुरी के 35 वर्षीय ग्रामीण सर्वेश कुमार की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश रफीक के भट्ठे के पास चकरोड किनारे खेत में पड़ी मिली। सर्वेश की बाइक भी लाश के पास ही खड़ी थी। पुलिस ने जेब में निकले पहचान पत्र से पहचान की और घरवालों को बुलाया। बहेड़ी की एक महिला से सर्वेश के अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। सर्वेश के चाचा ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गौटिया गांव के पास बंद पडे़ रफीक के ईंट भट्ठा के पास गेंहू के खेत में लाश मिलने की जानकारी फैलती ही भीड़ जमा हो गई। सर्वेश कुमार की गर्दन पर कई वार करके गर्दन काट दी गई थी। उसके सिर पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था। सीओ नवाबगंज नरेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सर्वेश कुमार की पत्नी मुन्नी देवी की दो वर्ष पूर्व जलने से मौत हो गयी थी। लड़की व एक बहन व मां बाप भी पहले ही मर चुके हैं। एक बहन नन्ही है, जिसकी शादी हंसा गांव में हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सर्वेश ने 25 बीघा जमीन बेचकर सार पैसा नशे में उड़ा दिया। रविवार को उसने गांव के एक युवक को एक लाख में अपनी कुछ जमीन बेची थी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि लाश के पास मोबाइल नहीं मिला, जेब में कुछ रुपये व आईडी व एटीएम कार्ड मिला है।
विज्ञापन


बहेड़ी की महिला हो सकती है सूत्रधार
-एसओ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्वेश कुमार से बहेड़ी की एक महिला से अवैध संबंध होने का मामला सामने आ रहा है। वह भी हत्या की सूत्रधार हो सकती है। महिला अपने पति की भी हत्या करा चुकी है। परिवार वालों ने ही महिला के बारे में बताया है। पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले का खुलासा करने के लिए महिला को बुलाकर पूछताछ करेंगे। मोबाइल की कॉल डिटेल से भी हत्या का सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सर्वेश की हत्या से जिन लोगों को फायदा होना है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। उसके पास अब कितनी संपत्ति बची है, यह भी देखा जा रहा है। हत्यारे सर्वेश का मोबाइल साथ ले गए हैं। मोबाइल की मदद से भी सर्वेश की हत्या का खुलासा हो सकता है- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed