फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Curtain shield cargo of 40 million are able to gather

पर्दे की ओट में 40 लाख का माल समेट कर ले गए

Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Curtain shield cargo of 40 million are able to gather
Curtain shield cargo of 40 million are able to gather - फोटो : बरेली, अमर उजाला
चौकी चौराहे से डाकखाना रोड पर हरसहाय मल श्यामलाल ज्वैलर्स के पास इन्फ्यूजन शोरूम में शुक्रवार सुबह दिन के उजाले में सात बदमाशों ने बड़े ही दुस्साहसिक तरीके से 40 लाख का माल साफ कर दिया। बदमाशों में दुकान के शटर के आगे पर्दा लगाया और उसकी आड़ में उनमें से दो  सब्बल से शोरूम का शटर उठा कर पर्दे के आड़ में अंदर पहुंचे और कीमती मोबाइल और अन्य सामान इकट्ठा करते रहे। अंदर काम पूरा होने पर बदमाशों ने फिर शटर के आगे पर्दा लगाया और उसकी ओट में उनके साथी माल समेत बाहर आ गए।  चोरों की ये पूरी कारस्तानी  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। उधर, सरेराह मोबाइल शोरूम में लाखों की चोरी से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 चौकी चौराहे से आगे हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के पास दिवाली से दस दिन पहले पार्टनरशिप में इन्फ्यूजन के नाम से मोबाइल शोरूम खुला था। यह शोरूम शहर की आंचल कॉलोनी (शहामतगंज) निवासी सुरेश कुमार अग्रवाल, मारवाड़ी गंज के आशुतोष अग्रवाल और मढ़ीनाथ के सौरभ अग्रवाल का  है। बृहस्पतिवार कोमैनेजर सजल अग्रवाल शोरूम बंद कराने के बाद राजेंद्र नगर स्थित अपने घर चले गए थे। शुक्रवार को सुबह शोरूम खोलने आए तो देखा शटर थोड़ा सा उठा हुआ था। उन्होंने चोरी का शक होने पर मालिकों को फोन किया। मालिकों से इजाजत मिलने पर सजल अग्रवाल ने शोरूम का शटर उठाकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। शोरूम से एप्पल कंपनी के 48 कीमती आई फोन गायब थे। जिनकी कीमत करीब 35 लाख बताई जा रही है। इनके अलावा सैमसंग और एक अन्य कंपनियों के छह स्मार्ट फोन गायब मिले। इनकी कीमत करीब एक लाख है। शोरूम के गल्ले का ताला टूटा हुआ था। उसमें से एक लाख 68 हजार रुपये की नकदी गायब थी। शोरूम के कुछ और भी सामान गायब है। सजल की सूचना पर शोरूम के मालिक आ गए। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने शोरूम का मुआयना करके घटना की जानकारी की। साथ ही शोरूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। कैमरे में चोरी लाइव दिखाई दे रही है। शुक्रवार की सुबह 7.24 बजे दो चोर शोरूम के अंदर शटर उठाकर घुसे हैं। उन्हें अंदर करने के लिए पांच चोरों ने शोरूम के आगे चादर का पर्दा लगा लिया था। दोनों के अंदर घुसने के बाद पांचों आसपास ही खड़े हो गए। माल समेटने के बाद जैसे ही अंदर से एक चोर ने फोन किया पांचों फिर से आकर पर्दा लगाने के बाद अपने साथियों को माल समेत निकालकर चौकी चौराहे की तरफ भाग गए।        
विज्ञापन


शातिरपना देख कर पुलिस भी हैरान
चौकी चौराहे चौकी से चंद कदम दूरी पर मोबाइल शोरूम में सेंध लगाकर 40 लाख रुपये के मोबाइल समेट ले जाने वाले गैंग में यह शातिर चोर कौन है, जिन्हें दिन में चोरी करते वक्त जरा भी जल्दी नहीं थी।  सुबह 7.24 बजे अंदर घुसे चोर करीब एक घंटा तक मोबाइल समेटते रहे। उन्होंने सिर्फ एक बार ही माल समेटकर बैग में रखने के बाद साथियों को बुलाने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया। चोरों को स्टाइल देखकर पुलिस भी हैरानी में पड़ी हुई है। क्राइम ब्रांच के अलावा एसपी सिटी की टीम के सिपाही भी घटना स्थल पर गए। अभी तक किसी के पास कुछ नहीं है। पुराने चोरों की सूची देखकर उनके बारे में पता कराया जा रहा है, लेकिन यह चोर नई उम्र हैं। जिस चादर का उन्होंने अपने साथियों को अंदर करने में इस्तेमाल किया, वह साथ ही लाए थे और ले गए। शटर काटने वाले गैंगों के बारे में पुलिस पता लगाने जुटी है। आसपास के जिलों से भी इस तरह की वारदात करने वाले चोरों की सूची मांगी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैकी करके घटना को अंजाम दिया
ऐसा लगता है कि शातिर चोरों ने पूरी रैकी करके घटना को अंजाम दिया । शोरूम में पिछले पंद्रह दिन के अंदर ग्राहक बनकर आए लोगों के बारे में पता कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले संदिग्ध शोरूम के आसपास तो नहीं दिखाई दे रहे हैं। चौकी चौराहे के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 


मोबाइल शोरूम में चोरी बड़ी वारदात है। इस तरह सरेराह दिन में वारदात नहीं होनी चाहिए। अब तो यूपी100 की गाड़ियां भी शहर में घूम रही हैं। गैंग का पता लगाकर घटना का खुलासा करने की कोशिश करेंगे- आशुतोष कुमार, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed