फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

इलाहाबाद बैंक के कैशियर से तीन लाख लूटे

Wed, 01 Jul 2015 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 01 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन

 बादशाहनगर और डूडा कॉलोनी के पास काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार चार बदमाश मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे कनपटी पर तमंचा रखकर इलाहाबाद बैंक के कैशियर चंद्रप्रकाश से तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने मौके पर कैशियर और उसके साथी से बात की। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है लेकिन रात तक कोई सफलता नहीं मिली है।    

विज्ञापन

थाना किला के केलाबाग निवासी चंद्रप्रकाश सीबीगंज इलाके के बादशाहनगर की इलाहाबाद बैंक की शाखा में कैशियर हैं। मंगलवार को यह इसी थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव के रहने वाले बैंक के ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज कुमार को साथ लेकर बादशाह नगर आ रहे थे। बादशाह नगर में उन्हें यह रकम पस्तौर गांव के खातेदार धर्मपाल को देनी थी जिसने जमीन का बैनामा कराने के लिए तीन लाख रुपये अपने खाते से निकालने का वाउचर भरा था। यह स्कूटी की डिग्गी में बैग में रुपये रखकर ला रहे थे। मनोज पीछे बैठा था और वह इधर से जाते वक्त ही अपनी बाइक सीबीगंज में शिव मंदिर के पास एक दुकान पर खड़ी कर गया था। अपनी बाइक लेने को वह सीबीगंज में ही उतरे और करीब साढ़े 11 बजे चंद्र प्रकाश पस्तौर रेलवे क्रासिंग पार कर आगे बढ़े तभी बादशाह नगर और डूडा कालोनी के बीच पीछे से काले रंग की पल्सर पर आए लुटेरों ने बाइक आगे लगाकर रोक लिया। उनमें से एक ने तमंचा इनकी कनपटी पर रखकर स्कूटी की डिग्गी की चाबी लेकर रखा हुआ बैग निकाल लिया। बैग में बैंक की और भी चाबियां थीं। डर की वजह से यह बोल नहीं पाए और लुटेरे चंदपुर काजियान की ओर भाग गए। रेेलवे फाटक खुलने पर पीछे मनोज पहुंचे और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह और सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


सटीक मुखबिरी से हुई वारदात
कैशियर से तीन लाख रुपये की लूट करने वालों ने रेकी कराने के बाद घटना को अंजाम दिया। मुखबिरी इतनी सटीक थी कि कैशियर जैसे ही डूडा कॉलोनी के पास पहुंचे तो लूट लिया गया। वारदात में अभी तक कैशियर और मनोज कुमार के अलावा बैंक का गार्ड समेत कई संदेह के घेरे में हैं। इलाहाबाद बैंक बादशाह नगर के सीसीटीवी फुटेज में भी जींस पहना एक संदिग्ध युवक दिखा है और उसने बारे में भी पता लगाया जा रहा है। उस युवक ने कई बार बैंक में कैशियर के बारे में पूछा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा होने पर ही थाने में घुसें दरोगा
बादशाहनगर के आसपास का इलाका थाना सीबीगंज के हल्का नंबर दो में आता है। यहां दरोगा नारायण सिंह, सतेंद्र सिंह और एचसीपी चंद्रभान शर्मा की तैनाती है। पुलिस के आला अफसर ने तीनों से लूट की घटना का खुलासा होने पर ही थाने में घुसने को कहा है।


वर्जन
पुलिस कई लुटेरों के गैंग पर काम कर रही है। सुमित पटेल के साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है और फतेहगंज पश्चिमी के एक गैंग पर भी शक है। डिग्गी में एक-एक हजार के नोटों की तीन गड्डियां बनाकर रखीं थीं। इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस स्थित मुख्य शाखा का सीसीटीवी कैमरा भी चैक करवाया जा रहा है। घटना का खुलासा जल्द होने की उम्मीद है। -- राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed