{"_id":"e6bab0b2b1e2f1cff2972c1dd623d55f","slug":"crime-hindi-news-817","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने ही किया था चिंटू का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त ने ही किया था चिंटू का कत्ल
बरेली
Updated Sat, 27 Jun 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने से गायब प्रापर्टी डीलर चिंटू की हत्या उसी के दोस्त ने करके उसका शव पीलीभीत की नहर में फेंक दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम के सामने आरोपी ने अपनी जुर्म कुबूल भी कर लिया है, लेकिन जब तक शव बरामद नहीं हो जाता है। पुलिस का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि चिंटू के गायब होने का मामले का जल्द ही खुलासा हो जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है। हम आरोपी के काफी नजदीक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
आईजी विजय सिंह मीना के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम सैनिक कॉलोनी के अगवा प्रॉपर्टी डीलर अतुल पांडेय उर्फ चिंटू को तलाशने के लिए क्राइम ब्रांच ने कई स्थानों पर छापामारी गई। पीलीभीत भी क्राइम ब्रांच की टीम गई है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्विलांस से मिले रिकार्ड के आधार पर चिह्नित स्थानों को देखा और चिंटू के दोस्त से कड़ाई से पूछताछ की। संजय और विक्की से साथ रोहित समेत दो और लड़कों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चिंटू के एक दोस्त ने उसकी हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया है। अगले एक-दो दिन में घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन