फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

किशोरी से सामूहिक दुराचार का आरोप

Fri, 05 Jun 2015 01:37 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 05 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

 थाना इज्जतनगर के एक गांव में किशोरी ने पांच लोगों पर सामूहिक दुराचार करने के आरोप  लिखाया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसका मेडिकल कराया है, लेकिन दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे 13 साल की लड़की घर से सामान लेने के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के ही रईस अहमद उसे बहला कर एक मकान में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुराचार किया। इस दौरान उसने अपने चार दोस्तों को बुला लिया। उन्होंने भी उसके साथ सामूहिक रूप से दुराचार किया। विरोध करने पर दुराचारियों ने उसे जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित कर दिया। पिता का आरोप है कि किशोरी रोती हुई घर पहुंची तो वह उसे लेकर थाने पहुंच गए। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेकिन लड़की दूसरे समुदाय की होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। मामले आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। फिर भी मामले की विवेचना कर रहे हैं। दोषी होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed