फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

इंजीनियर ने किया प्रेम विवाह, भाई पर आफत

Tue, 02 Jun 2015 01:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 02 Jun 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के छोटी बिहार में रहने वाले इंजीनियर का प्रेम विवाह भाई पर आफत बनकर टूटा है। इंजीनियर तो निकाह के बाद दिल्ली में रह रहे हैं। बुरा बड़े भाई पर गुजर रहा है। बड़े भाई ने इंजीनियर और उसकी पत्नी को अपनी शादी में क्या बुला लिया भाई की पत्नी के घरवालों ने उसे अगवाकर जमकर पीटा। खौफ इतना है कि वह अब गांव में ही नहीं जा रहा है। पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ के मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने लड़की के पिता और भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

छोटी बिहार में रहने वाले पिछड़ी जाति के इंजीनियर नदीम अहमद सिद्दीकी ने करीब एक साल पहले खान साहब की हाईस्कूल पास बेटी से निकाह कर लिया था। वह उसके साथ दिल्ली में रह रहे थे। उनका बड़ा भाई नूर अहमद गांव में किराना की दुकान चलाता है। 21 मई को नूर अहमद ने अपनी शादी में नदीम और उसकी पत्नी को बुला लिया। इसके बाद तो उस पर आफत आ गई। पता लगते ही लड़की के परिवार वाले भड़क गए। उन्होंने नूर अहमद को धमकाया तो अगले ही नदीम पत्नी को लेकर दिल्ली लौट गए। उधर इसी बीच लड़की के परिवार वालों ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर नदीम पर लड़की को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। नूर अहमद ने बताया कि लड़की के परिवार वालों के खौफ से वह दुकान बंद करके गांव के चला आया था। नूर अहमद का आरोप है कि लड़की के परिवार के करीब दो दर्जन लोग उसे आल्टो कार में डालकर इज्जतनगर इलाके में ले गए। वहां उन्होंने रहपुरा की मस्जिद के पीछे काफी देर तक उसकी पिटाई की। इसी बीच किसी का फोन आया कि पुलिस उनका पीछा कर रही है। इसके बाद आरोपियों के ही साथी उसे लेकर कोतवाली पहुंच गए थे। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि नूर अहमद को अगवा करने की कोशिश करने का मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed