फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

करमपुर चौधरी में फिर शक्ति प्रदर्शन

Mon, 01 Jun 2015 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 01 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन

 पिछले दिनों सकलैनियों के जलसे में पथराव और मारपीट करने के दो और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर करमपुर चौधरी में एक बार फिर रजवी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। गिरफ्तारी के विरोध में रविवार की देर रात रजा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अदनान रजा कादरी और दरगाह आला हजरत रजा फोर्स के अध्यक्ष नूरी मिया सकड़ों समर्थकों के साथ करमपुर चौधरी स्थित जामा मस्जिद में पहुंच गए। वहां पहले से उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जिस मदरसे में विवाद हुआ है उसके प्रबंधक बताने वाले खुद गुंडों को लेकर आए थे। उन्होंने ग्रामीणों से 64 हजार रुपये का चंदा लिया है। चंदा लेने वालों ने रजवियों को यह नहीं बताया था कि वह सकलैनियों का जलसा करा रहे हैं।

विज्ञापन

अदनान मिया ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मदरसे की जमीन गांव के दुल्हे खां ने दी थी, जोकि मुफ्ती आजमे हिंद के मुरीद थे। उनका बेटा नौसे खां ताजुश्शरिया का मुरीद है। उनका आरोप है कि सकलैनियों ने जामा मस्जिद के इमाम को पहले बुलाया और बुरा भला कहने के साथ-साथ मारपीट भी कर दी। हमलावर जखीरा, महेशपुरा और धोराटांडा आदि गांवों के लोग थे। गिरफ्तारी का विरोध करने वालों ने कहा कि पुलिस झूठे मुकदमों में परेशान कर रही है। रविवार  शाम को चार बेगुनाह लोगों को पकड़ लिया था और चार-चार हजार रुपये लेकर छोड़ा। शनिवार रात गांव के ही बेगुनाह दरोगा खां और शेर मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 मौलाना अदनान ने भीड़ के बीच में ऐलान किया कि हमारी डीआईजी और एसपी सिटी से बात हो गई है। उन्होंने सोमवार की सुबह 11 बजे बुलाया है, अफसरों के साथ पहले बात होगी।  उसके बाद ही पुलिस की ओर से अगली कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी घरों में चैन से सोए, जंगलों में छिपकर सोने की जरूरत नहीं है। इसके बाद भीड़ शांत हो गई और ग्रामीण अपने-अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed