फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चौथी बेटी न जने इसलिए पीटा, फांसी पर लटकी मिली

Fri, 22 May 2015 01:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 May 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 तीन बेटियों को जन्म दे चुकी विवाहिता चौथी बार गर्भवती हुई लेकिन बच्चे को जन्म देने से पहले ही उसकी लाश ससुराल में फांसी पर लटकी मिली। शरीर पर चोटों के तमाम निशान गवाही दे रहे थे कि मरने से पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई है। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि उनकी बेटी के ससुराल वालों को किसी ने बताया था कि चौथी बार भी उसके गर्भ में बेटी पल रही है, इसलिए उन्होंने उसे पीटा और फांसी पर लटका कर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी विवाहिता के गर्भवती होने की पुष्टि की गई है। हालांकि डॉक्टर के मुताबिक उसके पेट में डेढ़ महीने का बच्चा था, जिसका लिंग परीक्षण संभव नहीं है। विवाहिता के शरीर पर पाए गए निशान लाठी-डंडों की चोटों के हैं, जो पिता द्वारा ससुराल में उसे यातनाएं दिए जाने के आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं।

भोजीपुरा के गांव मुड़िया चेतराम में प्रेमपाल उर्फ छंगे की पत्नी ममता बुधवार सुबह घर में फांसी पर लटकी मिली थी। सूचना पर भोजीपुरा थाने की पुलिस पहुंची तो ममता की लाश दीवार में पांच फीट ऊंचाई पर बने एक मोखले में बंधी साड़ी से लटकी हुई थी। आस पड़ोस के लोगों से सूचना मिलने पर कुछ ही देर बाद मदनापुर (शाहजहांपुर) के गांव करौंदी निवासी ममता के पिता लाल सिंह और भाई नरवीर भी पहुंच गए। ममता का पति प्रेमपाल इस दौरान घर से गायब था। ससुराल वालों ने ममता के खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने की बात कही लेकिन लाल सिंह ने पुलिस से ममता के शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। इस पर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक मौत की वजह हैंगिंग पाई गई है लेकिन मृतका के शरीर पर लाठी-डंडे की चोटों के कई निशान मिले हैं। ममता के गर्भ में करीब डेढ़ महीने का बच्चा भी पाया गया है।

विज्ञापन

ममता के पिता लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 15 साल पहले की थी। उसकी तीन बेटियां हैं, जिस कारण ससुराल वाले उसे ताने देते रहते थे। जब-तब उसकी पिटाई भी की जाती थी। उसकी देवरानी के दो बेटे होने पर ससुराल वालों ने उसका जीना मुहाल कर रखा था। बेटी ने कई बार उनसे इसका जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पांच महीने की गर्भवती थी। ससुराल वालों ने किसी से पूछा तो उसने ममता के गर्भ में फिर बेटी होने की बात बता दी। इसके बाद ससुराल वालों ने ममता को बेरहमी से पीटा और फिर उसे फांसी पर लटका दिया। लाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दे दी है, जिसमें ममता के पति प्रेमपाल, ससुर नन्हे, सास केतुका देवी और ममता की देवरानी के पिता को नामजद किया है। आरोप है कि ममता की देवरानी का पिता उसके ससुराल वालों को उसकी बेटियां होने को लेकर भड़काता रहता था। इसी कारण ससुराल वालों ने ममता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
देवर ले गया शव, मायके वाले डरकर लौटे
पोस्टमार्टम हाउस पर ममता का पति प्रेमपाल तो नजर नहीं आया। उसका देवर जरूर मौजूद रहा। ममता के भाई नरवीर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद देवर ने शव ले जाने की जिद की। उन लोगों से भी साथ चलने को कहा लेकिन डर की वजह से उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद नरवीर तो घर लौट गया जबकि लाल सिंह पुलिस को तहरीर देने थाना भोजीपुरा चले गए। गांव में ममता के शव की अंत्येष्टि के दौरान प्रेमपाल और उसके घरवाले भी मौजूद रहे। हलका दरोगा विनोद मिश्रा ने बताया कि आपसी सहमति से ही शव ससुराल वालों को दिया गया था।

वर्जन
मायके वालों के कहने पर पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी तक हमें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
- सत्येंद्र यादव, एसओ भोजीपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed