फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

तो शादी समारोह का वीडियो खोलेगा कत्ल का राज

Mon, 11 May 2015 01:40 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 11 May 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के इमरान हत्याकांड में शक के दायरे में आए लड़की के परिचित रवि को पुलिस ने फिर हिरासत में ले लिया है। रवि लगातार यही कह रहा है कि घटना वाली रात वह अपने घर पर था। उसकी बात किस हद तक सही है यह जानने के लिए पुलिस घटना वाली रात प्रेमनगर में आयोजित शादी समारोह की वीडियो तलाश रही है।
विज्ञापन

  सीओ फर्स्ट मुकुल द्विवेदी ने बताया कि इमरान को 27 अप्रैल की रात उसकी परिचित लड़की ने प्रेमनगर इलाके में आयोजित शादी समारोह में बुलाया था। सीओ के मुताबिक, शादी में लड़की का दूसरा परिचित रवि भी पहुंचा था, जिसे देखकर लड़की ने इमरान को मोबाइल पर उसके आने को लेकर मैसेज किया था। इसके बाद इसी रात इमरान की हत्या कर दी गई। जब शक के दायरे में आए रवि को हिरासत में लिया गया तो उसने बताया कि वह घर पर था। वहीं, लड़की के मैसेज के आधार पर पुलिस मान रही है कि वह शादी में शामिल हुआ था। सीओ ने बताया कि रवि को दोबारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस शादी समारोह की वीडियो का पता लगा रही है ताकि रवि के बारे में सच्चाई पता चल सके।

विज्ञापन


शाम से ही क्यों बंद कर लिया था फोन
सीओ ने बताया कि रवि के फोन की कॉल डिटेल निकाली गईं। इससे पता चला कि 27 अप्रैल को शाम से ही रवि का फोन बंद था। उसने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed