फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आला कत्ल पर मिले फिंगर प्रिंट बहू-बेटे के नहीं

Fri, 01 May 2015 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 01 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर इलाके में हुआ मिथलेश हत्याकांड और उलझ गया है। पुलिस के दोबारा जांच कराने पर भी आला कत्ल पर मिले फिंगर प्रिंट मिथलेश के बहू-बेटे के फिंगर प्रिंट से मैच नहीं हुए।
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके की राजीव कॉलोनी में रहने वाली मिथलेश कुमारी की नौ सितंबर 2014 को दिनदहाड़े उन्हीं के घर में हत्या कर दी गई थी। सुभाषनगर थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन थाने की पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी। कुछ समय बाद हत्याकांड की विवेचना थाने से क्राइम ब्रांच की स्पेशल क्राइम यूनिट को ट्रांसफर कर दी गई। जांच कर रहे स्पेशल यूनिट के एसआई घनश्याम तिवारी ने बताया कि मिथलेश की पुत्रवधू विनीती चौहान और बेटे संजीव पर शुरू से शक की सुई घूम रही थी। उनके फिंगर प्रिंट जांच को भेजे गए थे जो आला कत्ल पर मिले फिंगर प्रिंट से मैच नहीं हुए। हाल ही में दोनों के फिंगर प्रिंट की दोबारा जांच कराई गई लेकिन रिपोर्ट फिर फिंगर प्रिंट का मिलान न होने का जिक्र किया गया है। अब पुलिस के पास हत्याकांड से संबंधित कोई और साक्ष्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed