एसएसपी ऑफिस में खुद के पेट पर मारा चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे का समय था। एसएसपी धर्मवीर यादव ऑफिस में बैठे थे। उनका शिकायत प्रकोष्ठ का स्टाफ और गनर भी ऑफिस में मौजूद थे। इस दौरान एक युवक बाइक से वहां आ पहुंचा। वह एसएसपी आफिस में घुसा, उसके साथ में सब्जी काटने वाला चाकू था, जिसे देखकर फरियादी सहम गए। युवक ने एसएसपी कक्ष में घुसने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। इससे गुस्सा होकर युवक ने अपने पेट में चाकू से वार कर लिए और बोला अब तो होगी मेरी सुनवाई। पेट से खून निकलता देख पुलिस कर्मी घबरा गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह जिला शाहजहांपुर से थाना जैतीपुर इलाके के बरुआ झाला गांव का रहने वाला जीतू पाठक है। दादी की प्रधानी के दौरान उसकी गांव के ही स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका से दोस्ती हो गई थी। दोनों एक-दूसरे के करीब आने के बाद एक साथ रहने लगे। वह उसके साथ सुरेश शर्मा नगर में किराए का कमरा लेकर रहता है। यहां मॉल के फूड कॉर्नर में वह सेल्स मैनेजर है। परिवार वालों ने उसकी शादी फरीदपुर की लड़की से कर दी है लेकिन उसके साथ रहने वाली युवती उसे घर नहीं जाने देती। उस लड़की ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मेरी नहीं सुनी गई तो आत्महत्या कर लूंगा।
दरोगा अशोक कुमार यादव ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने युवक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द करने के आदेश दिए। थोड़ी ही देर में पुलिस जीतू को कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने उसकी समस्या जानने की कोशिश की तो कहने लगा उसके परिवार वालों और उसकी कथित पत्नी के परिजनों को बुलाकर बात कराओ। उन्होंने किसी को बुलाने के बजाए आरोपी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान करके जेल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक जीतू पाठक की आम शोहरत अच्छी नहीं है। उसने अपने ही चाचा पर जानलेवा हमला किया था। गेंहू की नरई काटकर जलाने के आरोप में शाहजहांपुर के डीएम ने जीतू को पकड़वाकर जेल भिजवाया था। पाबंदी के बाद भी जीतू नरई जला रहा था। बृहस्पतिवार को उसने जंक्शन पर भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
सात फेरे लिए हैं रजनी के साथ रहूंगा
बृहस्पतिवार को जीतू पाठक ने कथित पत्नी शिक्षिका को कोतवाली में खूब खरी खोटी सुनाई। कहने लगा कि तेरे साथ मेरी कोई शादी नहीं हुई है। मेरे पीछे बिना वजह पड़ी है। बेटा हुआ था, वह भी अस्पताल में ही तूने किसी को दान में दे दिया। रजनी पाठक के साथ मैंने सात फेरे लिए हैं। उसके साथ जिंदगी गुजारना चाहता हूं। उधर शिक्षिका का कहना था कि जीतू ने पहले उससे शादी की है। उसने उसे छोड़ा तो उसके खिलाफ मुकदमा लिखाएगी।
रुपये मांगता है, पीटता भी है
जीतू पाठक ने पहले प्रेमजाल में फंसाकर उसे लिव इन रिलेशनशिप में रखा। उससे लाखों रुपये ले लिए। हाल ही मैं उसे डेढ़ लाख रुपये दे रही थी। चेक गड़बड़ होने पर रुपये मिलने में थोड़ी देर हो गई। इसके चलते जीतू पाठक अब उसे छोड़ने की बात कर रहा है। वह उससे रुपये भी लेता है और पीटता भी है। शक इतना करते हैं जरा घर से निकल जाऊं तो तमाम तरह से इल्जाम लगा देते हैं। इतना ही नहीं अब तो शादी होने से भी इनकार कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि मंदिर में जीतू ने उसके साथ शादी की है। शादी के सारे सुबूत भी उन्हीं के पास हैं। सुबूत मांगने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगते हैं- जीतू की कथित पत्नी