फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हार्टमैन पुल से कूदी बीए की छात्रा

Thu, 23 Apr 2015 01:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 23 Apr 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज की बीए फाइनल की छात्रा जान देने के इरादे से बुधवार रात आठ बजे हार्टमैन पुल से कूद गई जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लगी और वह बेसुध हो गई। पुलिस उसे उठाकर जिला अस्पताल लाई। उपचार के कुछ देर बाद ही युवती को परिवार वाले किसी निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के अगरास ठिठौली की एक युवती बरेली कॉलेज में बीए फाइनल में पढ़ती है। वह किला इलाके के चौधरी तालाब के पास किराए पर कमरा लेकर रहती है। उसके साथ ही उसका छोटा भाई भी रहता है, जो बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा है। युवती देर शाम बाजार से अपने कमरे पर लौट रही थी और हार्टमैन पुल पर पहुंचते ही वह नीचे कूद पड़ी। जिससे उसके बाएं पैर में गंभीर चोट लगी और वह बेसुध हो गई। प्रेमनगर की पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई जहां उसका उपचार किया गया। युवती का बहनोई और आसपास के लोग भी सूचना पर पहुंच गए। काफी पूछने के बाद भी छात्रा पुल से कूदने के बारे में कुछ नहीं बता पाई। रात करीब नौ बजे परिवार वाले युवती को अस्पताल से कहीं और ले गए।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed