{"_id":"5846c6a63a42ff504131339ea7305771","slug":"crime-hindi-news-535","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता गिड़गिड़ाता रहा पर नहीं पसीजी बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता गिड़गिड़ाता रहा पर नहीं पसीजी बेटी
बरेली
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
दो महीने से घर से लापता बेटी की तलाश में पुलिस कर्मी शाहजहांपुर से बरेली आ पहुंचा। पता लगा कि बेटी बरेली कॉलेज में बीए की परीक्षा दे रही है तो सुबह ही वह कॉलेज पहुंच गए। परीक्षा खत्म होने के बाद बेटी से बाहर निकली तो उन्होंने उससे घर चलने को कहा। वह बोली कि उसने शादी कर ली है। यह सुनकर पुलिस कर्मी सन्न रह गया। इसके बाद बेटी को माफ करते हुए घर चलने को कहा। कहा कि वहां रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी करा दी जाएगी। लड़की फिर भी नहीं मानी।
विज्ञापन
थककर पिता ने कॉलेज के शिक्षकों से मदद मांगी। शिक्षकों ने भी लड़की को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। कॉलेज में लाइब्रेरी के पास दोपहर से शाम तक यह सब होता रहा। लड़की ने जिद नहीं छोड़ी तो पुलिस कर्मी ने गुस्से में उसके दो-चार थप्पड़ जड़ दिए और रिश्ता खत्म करने की बात कह दी। बताया गया कि लड़की बीए फाइनल की परीक्षा दे रही है और उसने किसी आठवीं पास लड़के से शादी कर ली है। दो महीने से उसी के थी।
विज्ञापन