फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

अश्लील फिल्म देखी, फिर बच्ची को दबोचा

Fri, 10 Apr 2015 01:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 10 Apr 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन

सत्रह साल के लड़के ने अश्लील फिल्म देखकर घर के बाहर खेल रही जरी कारीगर की साढ़े चार साल की मासूम बिटिया को दबोचकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। आरोपी बच्ची को नग्न अवस्था में चारपाई पर लिटाकर अश्लील हरकतें कर रहा था। बच्ची ने शोर मचाया तो उसकी मां ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। भागते आरोपी को लोगों ने दौड़कर पकड़ और जेल भिजवाने की धमकी दी। इस पर लड़के ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी पर लटकने की धमकी देने लगा। इससे घबराए लड़की के पिता ने मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। घटना से बच्ची दहशत में है। बृहस्पतिवार की सुबह बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी थी लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन

थाना बारादरी के काकरटोला इलाके में इस शर्मनाक घटना को बच्ची के पड़ोसी लड़के ने अंजाम दिया। बच्ची के पिता ने बताया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी चार साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस का लड़का उसे उठाकर अपने घर में ले गया। आरोपी की मां शाहदाना साहब के मजार पर रहती है। पिता भी घर पर नहीं थे। आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतारने के बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और बलात्कार की कोशिश करने लगा। उसने एक  हाथ से बच्ची का मुंह दबा रखा था। जैसे ही उसका हाथ हटा बच्ची की चीख निकल गई। बेटी की आवाज सुनकर मां आरोपी के घर में पहुंची तो वह बच्ची को नग्न अवस्था में दबोचे हुए था। मां ने आरोपी को लात मारकर हटाने के बाद बेटी को गोद में उठा लिया और घर ले आई। इसी बीच आरोपी ने दौड़ लगा दी। शोर मचने पर वह थोड़ी दूर पकड़ लिया गया। मोहल्ले के लोग आरोपी को पकड़कर उसके घर पहुंचे तो वह बच्ची की मां के पैरों पर गिरकर माफी मांगने लगा। लड़के की मां ने भी आ गई और उसको डांटने लगी। लड़की के पिता ने आरोपी को जेल भिजवाने को कहा तो वह कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। गले में फांसी का फंदा डालकर वह बच्ची के घर वालों को फंसाने की धमकी देने लगा। इससे डरे बच्ची के पिता ने ही मोहल्ले वालों की मदद से उसके घर का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और चुपचाप घर में बैठ गए। परिवार के लोगों ने इकट्ठा होकर कार्रवाई करने को कहा तो बच्ची का पिता मुकदमा लिखाने को तहरीर लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है।
विज्ञापन


दरोगा ने बदलवा दी तहरीर
पुलिस तहरीर बदलवाने में माहिर है। मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने वाले को बचाने के लिए काकरटोला में तैनात एक दरोगा ने तहरीर ही बदलवा दी। पीड़ित को यह समझाया कि तुम बच्ची के नग्न होने की बात मत लिखाओ। इससे बदनामी हो जाएगी। दूसरी तहरीर लिखवाने के बाद भी मुकदमा अभी तक नहीं लिखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 बलात्कार की कोशिश नहीं है, आरोपी बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी ने अश्लील फिल्म देखकर बच्ची को टॉफी देने के बहाने घर बुला लिया था। उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रहा है- मुहम्मद कासिम, इंस्पेक्टर,बारादरी



     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed