पुलिसवाला बताकर घर में घुसे बदमाश, लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खजुरिया सैदपुर के पूर्व प्रधान रेहान खां के घर से कुछ ही दूर पर उनके चाचा नईमुद्दीन का घर है। शुक्रवार रात तीन बजे करीब नौ हथियारबंद बदमाशों ने नईमुद्दीन के घर का दरवाजा खटखटाया। खुद को पुलिस बताकर दरवाजा खुलवाने को कहा। जैसे ही नईमदुद्दीन ने दरवाजा खोला बदमाश अंदर घुस आए और उन्हें व उनकी पत्नी शकीला बानो को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखी 11 हजार की नकदी, सोने के टॉप्स, कुंडल, पैंडिल, पायजेब आदि करीब एक लाख की संपत्ति लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद नईमुद्दीन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें बंधन मुक्त कराया। शनिवार सुबह थाने पहुंचकर पीड़ित ने घटना की तहरीर दी।