फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

छेड़छाड़ करने वाले लड़कों के सिर मुड़वाए

Sun, 29 Mar 2015 01:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 29 Mar 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
 बच्चियों से आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से परेशान बिथरी चैनपुर के लोगों ने तीन लड़कों के सिर मुड़वा दिए। इन लड़कों ने कुछ दिन पहले गांव में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ की थी। उसके बाद भी इनकी शिकायतें आ रही थी।
विज्ञापन

थाना बिथरी चैनपुर इलाके के एक गांव के पूर्व प्रधान के ट्रैक्टर चालक की सात साल की बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है। 24 मार्च को वह गांव के पास ही देवस्थान पर खेल रही थी। तभी गांव के ही तीन लड़के वहां पहुंचे और बच्ची को उठाकर पास के ही खेत में ले गए। तीनों ने बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची चिल्लाई तो आसपास के लोगों ने तीन लड़कों को दौड़ाकर पकड़ लिया। यह बात पूर्व प्रधान तक पहुंची तो उन्होंने बच्ची के पिता को बुला लिया। गांव के और भी कई जिम्मेदार लोग आ गए। इसके बाद पंचायत बैठी और फैसला हुआ कि सजा के तौर पर तीनों लड़कों के सिर मुड़वाकर और उनका मुंह काला करके जूतों का हार डालकर गांव में घुमाया जाए। उसी समय नाई को बुलाकर तीनों लड़कों के सिर मुड़वा दिए गए और उन्हें डांटकर भगा दिया गया। इस घटना की चर्चा पुलिस तक पहुंची तो शुक्रवार को हल्का दरोगा ने दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में बात की और उन्हीं के फैसले पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


वर्जन------
नाबालिग लड़कों पर कई दिन पहले छेड़छाड़ की हरकत करने का आरोप लगा था। इस मामले में गांव के लोगों ने आपस में बैठकर समझौता भी करा दिया था। फिर भी वह इस मामले की सीओ चतुर्थ से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।-राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed