{"_id":"eb2a96aa45fdd65b0268f378105371a5","slug":"crime-hindi-news-406","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनवंतरि अस्पताल के डॉक्टरों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनवंतरि अस्पताल के डॉक्टरों पर मुकदमा
बरेली
Updated Sun, 29 Mar 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
भुता इलाके के रसूलपुर वाहनपुर निवासी माया देवी ने बताया कि 11 मार्च को इलाज के दौरान उसके पति ज्वाला प्रसाद की रामपुर गार्डन स्थित मेयर डॉ.आईएस तोमर के धनवंतरि अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि आपरेशन के लिए उससे 1.29 लाख जमा करा लिए गए। हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बजाए एक लाख और जमा कराने की मांग की गई। माया देवी का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से ही उसके पति की मौत हुई है। पुलिस ने माया देवी की तरफ से डॉ.जयपाल, डॉ.संतोष शर्मा और डॉ.अमित खन्ना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन