फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कामयाब होकर ही मिलूंगी घरवालों से

Sun, 29 Mar 2015 01:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 29 Mar 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

घर छोड़कर बरेली में रह रही बदायूं की छात्रा का कहना है कि अब वह कामयाब होकर ही घर लौटेगी। उसे नौकरी की तलाश है, जल्द ही मिल भी जाएगी। उसने फिलहाल मां और परिवार वालों से मिलने से भी मना कर दिया है।

विज्ञापन

डीआईजी की शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार त्यागी ने छात्रा की मां के कहने पर उसे फोन करके मां से मिलने को कहा तो छात्रा बोली कि वह अपने परिवार वालों से किसी भी हाल में नहीं मिलना चाहती है। उसे पढ़ना है शादी नहीं करनी है। वह अपने मकसद में कामयाब होने के बाद ही घर लौटेगी। यहां डीआईजी ऑफिस में छात्रा की मां के साथ उसके पिता और बहन-भाई भी आए थे। पुलिस की अब तक की छानबीन में पता चला है कि दोस्त को लेकर विवाद होने पर छोटे भाई ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया था। इससे वह बेहद खफा हो गई और घर छोड़ आई। छात्रा की मां का कहना है कि उसकी बेटी ईमानदार है। उसे गुस्सा बहुत आता है। उससे एक बार मुलाकात हो जाए तो बात मान लेगी। कोई मां-बाप यह नहीं चाहता है कि उनकी बेटी खुश न रहे। हम तो उसकी जिंदगी संभालना चाहते हैं।  घर से वह छोटी बहन का कुछ जेवर भी ले आई है। सोमवार को वह डीआईजी से मिलेंगे और कर एक बार बेटी से  मिलकर समझाने की कोशिश करेंगे।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed