{"_id":"166f6ebe255f7f8231384958d08aa127","slug":"crime-hindi-news-360","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भी है गुजरात के शातिर अपराधी का नेटवर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में भी है गुजरात के शातिर अपराधी का नेटवर्क
बरेली
Updated Sun, 22 Mar 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात का शातिर अपराधी विशाल गोस्वामी उर्फ विजय अपनी पत्नी का इलाज कराने बरेली आया था लेकिन गुजरात पुलिस के आने की भनक लगी तो उसे लेकर यहां से मथुरा भाग गा। मुठभेड़ के बाद उसे मथुरा से ही पकड़ा गया, उसके पैर में गोली भी लगी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यूपी में भी विशाल ने बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है। हर बड़े शहर में उसने अपना ठिकाना भी बना रखा है।
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को गुजरात पुलिस मुठभेड़ के बाद मथुरा की कन्हैया कुंज कॉलोनी से जिस विशाल गोस्वामी को गिरफ्तार करके ले गई, उसने मथुरा से पहले बरेली में ही कहीं पनाह ले रखी थी। मूलरूप से मध्य प्रदेश से जिला मुरैना के गांव शिवलाल का पुरा का रहने वाले विशाल के खिलाफ कई राज्यों में हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी मांगने के कुल मिलाकर 40 मामले दर्ज है। कई मामलों में गुजरात पुलिस को उसकी तलाश थी। विशाल की पत्नी आशा बेन की बच्चे को जन्म देने के बाद हालात बिगड़ गई थी। सूचना मिली थी कि शरीर में खून की कमी हो जाने के बाद विशाल अपनी पत्नी को इलाज के लिए बरेली लाया था। हाईवे पर मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे इलाके के एक एटीएम बूथ से रुपये निकालने के बाद गुजरात पुलिस को बरेली के आसपास उसकी लोकेशन मिली थी। इसके बाद गुजरात पुलिस ने यहां के कई अस्पताल खंगाल डाले थे। खासकर उन अस्पतालों को देखा गया कि जहां मरीजों को ब्लड चढ़ाने की सूचना थी लेकिन बाद में मालूम हुआ कि गुजरात पुलिस के आने की सूचना मिलने पर विशाल बरेली से मथुरा भाग गया था। देहरादून में भी गुजरात पुलिस विशाल को तलाशने गई थी। जानकारी मिली है कि विशाल ने यूपी में भी अपना नेटवर्क तैयार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद वह दूसरे प्रदेशों में जाकर छिप जाता है।
लग्जरी गाड़ियां होती हैं टारगेट
दादा की हत्या के बाद ट्रक ड्राइवर से शातिर अपराधी बना विशाल छठी पास है। वह लग्जरी गाड़ियों को टारगेट बनाना है। विशाल पॉश इलाकों में अपने रहने का ठिकाना बनाने के बाद लूट, डकैती की घटनाओं का अंजाम देता है। साथियों के साथ कार से लूट करने निकलता है। रास्ते में वह लग्जरी कारों को रुकवाकर उसमें सवार लोगों को लूटकर भगा देता है। विरोध करने पर हत्या कर देता है। रंगदारी मांगने और हत्या की वारदातों को भी उसने अंजाम दिया है।