फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मानवाधिकार आयोग के रहमोकरम पर सीबीसीआईडी

Sat, 21 Mar 2015 02:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 21 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
चार साल पहले तक जांच में व्यस्त रहने वाली प्रदेश सरकार की विशेष जांच एजेंसी सीबीसीआईडी आजकल खाली हाथ है। इस एजेंसी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर  गिनी चुनी जांच करने को मिलीं हैं। इससे पहले सरकार जिस आरोपी को राहत देना चाहती थी, उसकी जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी जाती थी। उन दिनों विभाग के पास जांच के लिए मुकदमों की भरमार रहती थी, ये सभी मुकदमे पिछले साल खत्म हो गए। अब तो सिर्फ 14 मुकदमे ही जांच के लिए रह गए हैं। इनमें एक मामला मेरठ का है।
विज्ञापन

बरेली की सीबीसीआईडी बरेली के अलावा बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, जेपीनगर, रामपुर सहित नौ जिलों के आपराधिक मामलों की जांच करती है। इसके अलावा शासन, विभिन्न आयोग तथा कोर्ट के आदेश पर दूसरे जिलों की जांच भी यहां से कराई जाती रही हैं। दो साल पहले हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कई मामलों में जमकर खिंचाई की। उसी के बाद से प्रदेश सरकार ने सीबीसीआईडी के माध्यम से जांच कराने के आदेश बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में पीड़ित पक्ष सरकार पर यह आरोप लगाता रहा है कि आरोपी को बचाने के उद्देश्य से उनकी जांच सीबीसीआईडी से कराने के आदेश कर दिए हैं।

बयान
‘सरकार की ओर से सीबीसीआईडी के पास जांच कम भेजी जा रहीं हैं। अधिकांश जांच मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर की जा रहीं हैं। ’ नरेश चंद्र वर्मा, उपाधीक्षक सीबीसीआईडी
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ की उर्मिला के बारे में अनाथालयों से ब्योरा मांगा
बरेली। तीन साल से लापता मेरठ की उर्मिला की जांच कर रही बरेली की सीबीसीआईडी ने प्रदेश के सभी जिलों के अनाथालय, नारीनिकेतन गृह तथा अन्य संस्थाओं से जानकारी मांगी है। यह महिला मेरठ जिले के थाना सरुरपुर के गांव रासना की रहने वाली थी और 20 जून 2012 से लापता है।

सीबीसीआईडी के उपाधीक्षक एनसी वर्मा ने कहा है कि इस मामले की जांच मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर मेरठ के स्थान पर बरेली ब्रांच को सौंपी गई है। इस मामले में चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार हैं, सभी के बयान ले लिए हैं। महिला की तलाश होने के बाद ही इस मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed