फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

साहब, लव मैरिज क्या की, दुश्मन हो गए मायके वाले

Sat, 20 Dec 2014 10:17 PM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 20 Dec 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
crime
शहर के जोगी नवादा निवासी सुधीर गुप्ता और उनकी पत्नी सुनीता ने शनिवार को एसएसपी धर्मवीर यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट के कागज दिखाए। सुनीता ने बताया कि उन लोगों ने बीस नवंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने भी उन्हें पति पत्नी के रूप में मान्यता देते हुए उनकी सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। उसके माता-पिता और दो भाइयों को उसकी शादी पसंद नहीं है। इस वजह से वो उस पर नकदी जेवर चोरी का झूठा आरोप लगा रहे हैं। वहीं उनसे उसे और उसके पति को जानमाल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सुनीता ने अपने शैक्षिक अभिलेख भी एसएसपी को दिखाए जिनसे उसके बालिग होने की पुष्टि होती है। उसने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और उसे सुरक्षित माहौल की जरूरत है। उसे सुरक्षा देने के साथ ही उन विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो उसे पति के साथ रहने से रोक रहे हैं। एसएसपी ने उसे सुरक्षा का आश्वासन दिया और इसके लिए बारादरी पुलिस को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed