{"_id":"bbb060d2d89493078dd8010d50b2070e","slug":"crime-hindi-news-283","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
बरेली
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से बाइक टकरा गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना सोमवार दोपहर एक बजे बदायूं रोड पर कादरचौक (बदायूं) के पास हुई। थाना उसहैत (बदायूं) गांव लक्षमन नगर निवासी 30 वर्षीय किशन पाल की बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल लाया गया, जहां रात साढ़े दस बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया है। इसके अलावा मदनापुर (शाहजहांपुर) निवासी 20 वर्षीय सद्दाम और आंवला के उसहैता निवासी 20 वर्षीय घिरेंद्र अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।