फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बांके की छावनी बवाल में तीन संदिग्धों को उठाया

Mon, 09 Mar 2015 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 09 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
 बांके की छावनी में छेड़छाड़, मारपीट और पथराव का शिकार कोई पीड़ित भले ही तहरीर देने थाने न आया हो, लेकिन पुलिस ने बवाल करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन संदिग्धों को उठाकर उनसे पूछताछ की गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि सबूत मिलने के बाद ही इन संदिग्धों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके की बांके की छावनी में पीपल के नीचे होली गीत सुन रहीं एक लड़की पर शनिवार रात जलती सिगरेट फेंककर अशरफ खां छावनी के युवकों ने छेड़छाड़ की थी। इन युवकों की होली गीत पर डांस कर रहे युवकों ने पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध युवकों ने अपने चालीस पचास साथियों के साथ बांके की छावनी में पथराव किया था। मुनीश और प्रमोद के घर के दरवाजे तोड़कर पथराव किया गया। इस मामले में पीड़ितों ने कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से बवालियों का सुराग लगाना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर देवेश सिंह का कहना है कि तीन संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनकी लोकेशन शनिवार रात कहां थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है। उनके खिलाफ सबूत मिलने पर ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

00
मौके पर पुलिस फोर्स तैनात
बांके की छावनी में भले ही मामला शांत हो गया हो, लेकिन एहतियात के तौर पर अभी भी पीपल के पेड़ के नीचे पुलिस बल तैनात है।
00
भाजपाइयों ने की बानखाना के बवालियों को पकड़ने की मांग

भाजपा विधायक डॉ.अरुण कुमार के साथ भाजपा नेता पुष्पेंद्र शर्मा, पार्षद रुपेंद्र पटेल आदि रविवार को एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा से मिले। भाजपाइयों ने बानखाना में बवाल करने वालों को पकड़ने की मांग की। एसपी सिटी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed