फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

डीजीपी को बताएंगे, काबू से बाहर हो गए हैं जवाहर

Mon, 09 Mar 2015 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 09 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी एके जैन के 15 मार्च को बरेली आने की खबर है। वह रविवार को बरेली आने के बाद बदायूं में बने भव्य जैन मंदिर में दर्शन करने जाएंगे और फिर अगले दिन यहां रेंज के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के चलते महकमे के अनुशासन को ताक पर रखने पर आमादा नवाबगंज इंस्पेक्टर जवाहरलाल यादव का मुद्दा भी उठ सकता है।
विज्ञापन

डीजीपी के आने की सूचना मिलने के बाद अफसरों ने अपनी-अपनी फाइलें तैयार करानी शुरू कर दी हैं। जोन के ऐसे दरोगा और इंस्पेक्टरों की छानबीन कराई जा रही है जो लंबे समय से एक ही जिले में तैनात है। नेताओं की मेहरबानी से चार्ज पाकर थानों में दुकानदारी करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। अपराधों के आंकड़ों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि डीजीपी के साथ बैठक में इंस्पेक्टर नवाबगंज जवाहर लाल यादव का भी मुद्दा उठ सकता है। जवाहर लाल नवाबगंज की चेयरमैन शहला ताहिर की तहरीर पर अफसरों से बिना पूछे 33 मुकदमे लिखकर चर्चाओं में हैं और अपने ही अफसरों का सिरदर्द बन गए हैं। पुलिस के एक आला अधिकारी डीजीपी के आने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह बदायूं के जैन मंदिर में दर्शन करने के बाद रेंज के अधिकारियों की बैठक लेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed