{"_id":"d6ea55d2cf05930d7a0f8f6809f0bbce","slug":"crime-hindi-news-178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में लड़कियों को छेड़ने पर चाकूबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में लड़कियों को छेड़ने पर चाकूबाजी
बरेली
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात चढ़त के दौरान डांस कर रही लड़कियों को छेड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर पक्ष पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में उसका भाई भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
घटना बुधवार रात साढे़ नौ बजे चौपुला चौराहे पर हुई। सुभाषनगर इलाके के गणेशनगर निवासी राहुल की बारात चौपुला बगिया में आ रही थी। बैंडबाजे की धुन पर बारातियों के साथ कुछ लड़कियां भी डांस कर रहीं थीं। तभी दो युवकों ने लड़कियों को छेड़ दिया। लड़की पक्ष के लोगों के एतराज करने पर युवकों ने अपने छह सात साथी बुला लिए। मारपीट करने के साथ ही वह चाकू भी चलाने लगे। दूल्हा राहुल की बुआ राधा के पुत्र जितेंद्र चाकू लगने से घायल हो गया। जितेंद्र के भाई राजू को भी बेरहमी से पीटा गया। इसके चलते वहां भगदड़ मच गई। चौपुला चौराहे पर मौजूद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। एक आरोपी को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम गोपाल बताया है। जितेंद्र के पिता नंद राम ने नंद किशोरी, गोपाल आदि के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।