फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cousin of the head with the pistol illegally arrested

अवैध पिस्टल के साथ प्रधान का चचेरा भाई गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2016 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 28 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cousin of the head with the pistol illegally arrested
आंवला। पीएम मोदी की रैली से पहले तहसील गेट पर हो रही चेकिंग में दो असलहों के साथ पुलिस ने एक शख्श को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास एक अवैध पिस्टल तो दूसरी लाइसेंसी रिवाल्वर मिली जो उसके तहेरे भाई रम्पुरा भोपतनगर के प्रधान की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की भी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

एसएसआई योगेंद्र पाल शर्मा शनिवार दोपहर तहसील में चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें संदिग्ध स्थिति में खड़ा एक व्यक्ति दिखाई दिया। उन्होंने उसे रोककर तलाशी ली तो चौंक गए। उसके पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर तो दूसरी देशी पिस्टल निकली जो बिल्कुल लाइसेंसी असलहे सरीखी लग रही थी। इनके अलावा 32 बोर के दस और पिस्टल के चार कारतूस निकले। पुलिस उसे थाने ले आई। पता लगा कि वह ब्लाक रामनगर के गांव रम्पुरा भोपतनगर के प्रधान जमालुद्दीन का चचेरा भाई विकालुद्दीन है। उसने बताया कि रिवाल्वर जमालुद्दीन की है तो पिस्टल उसने कुछ दिन पहले एक अंजान व्यक्ति से दस हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन



पुलिस इस मामले में प्रधान से भी पूछताछ करेगी कि उनका रिवाल्वर दूसरे के पास कैसे बरामद हुआ। विकालुद्दीन के आपराधिक रिकार्ड की संभावना में भी जांच की जा रही है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।- योगेंद्र पाल शर्मा, एसएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने खुद को बेदाग बताया
जमालुद्दीन का कहना था कि वह खुद शनिवार को तहसील आए थे। चूंकि वह कुर्ता पहने थे इसलिए सुरक्षा के लिहाज से साथ चल रहे विकालुद्दीन को अपना रिवाल्वर रखने के लिए दे दिया था। पुलिस ने उसके पास देशी पिस्टल कब और कैसे बरामद दिखा दी, उन्हें नहीं पता। पूरी जानकारी के बाद ही वह कुछ कह सकेंगे।


आतंकी संगठन से जुड़ाव की शिकायत
सूत्र बताते हैं कि रम्पुरा भोपतनगर के ही एक ग्रामीण ने हाल ही में उच्चाधिकारियों से शिकायत कर गांव के एक व्यक्ति पर आतंकवादी संगठनों से जुड़ाव का आरोप लगाया है। चर्चा है कि इसके बाद उच्चाधिकारियों ने इस मामले में स्थानीय पुलिस को खासतौर पर जांच के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed