{"_id":"576d98ce4f1c1b0f32b49474","slug":"couple-in-heat-being-crushed-by-car-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमी में जा रहे दंपति को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गमी में जा रहे दंपति को कार ने कुचला, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 25 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस चौपुला में रहने वाले बर्फ के थोक व्यापारी अशोक चंद्रा और उनकी पत्नी देवकी को बाईपास पर कार ने कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। वे बाइक से रामपुर के खेमपुर में रिश्तेदार के घर गमी में जा रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने कार के ड्राइवर की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। अशोक चंद्रा (60) अपनी पत्नी देवकी (55) के साथ शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे घर से निकले थे। उनके बेटे विपुल ने बताया कि सुबह दस बजे उन्होंने पिता को कॉल की थी मगर फोन नहीं उठा। इसके बाद वह परेशान हो गए। पौने ग्यारह बजे पिता के नंबर से एक अंजान व्यक्ति ने फोन करके एक्सीडेंट की सूचना दी। वह चाचा विजय चंद्र और घर वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो अशोक की सांसें थम चुकी थी। मां देवकी गंभीर रूप से जख्मी थीं। उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया। दोपहर साढ़े तीन बजे पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक के दो बेटे और एक बेटी हैं। दंपति की मौत पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन