फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumed by threatening to take two hundred thugs

भस्म करने की धमकी देकर ठग दो लाख ले गए

Mon, 09 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 09 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Consumed by threatening to take two hundred thugs
पूछताछ करती पु‌ल‌िस
बदायूं से सराफ कारोबारी विनीत कुमार के नौकर को भस्म करने की धमकी देकर ठग दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन

पुराना बाजार, बदायूं निवासी सराफ विनीत कुमार का थाना सिविल लाइंस के मुजाहिरपुर गांव निवासी नौकर चरन सिंह दो लाख रुपये लेकर बरेली में देने के लिए आया था। पुराने बस अड्डे पर दो लोगों ने उसे रोककर सीतापुर अस्पताल का पता पूछा। उसने जानकारी होने से मना किया तो रोक लिया। उनमें से एक ठग कहने लगे सीतापुर अस्पताल का पता पूछने पर तुम नाराज हो गए क्या? इस पर चरन सिंह ने नाराज होने से मना कर दिया। इसी बीच दूसरा ठग भी आ गया। दोनों ने चरन सिंह को हड़काना शुरू कर दिया। कहने लगे तेरे पास दो लाख रुपये हैं। नौ रुपये अलग जेब में रखे हैं। डेढ़ लाख रुपये तेरे थैले में हैं। 50 हजार रुपये तुमने अलग जेब में रखे हैं। यह रुपये चरन सिंह को राजकुमार निवासी साहूकारा, थाना किला को देने थे। इसके बाद ठगों ने कहा कि तुम आंखें बंद करके थैला हमें दे दो, वरना भस्म कर दूंगा। इसी से तुम्हारा कल्याण हो सकता है। डर की वजह से चरन सिंह ने आंखें बंद करके नोटों का थैला उनकी और बढ़ा दिया। मौका पाकर ठग थैला लेकर भाग गए। चरन सिंह की आंखें खुली तो उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने सबसे पहले विनीत को घटना की जानकारी दी और फिर लूट होने की बात कहकर शोर मचा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देकर मौके पर छानबीन की। बाद में चरन सिंह को कोतवाली में सीओ सिटी के सामने लाया गया। यहां सारी हकीकत सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि चरन सिंह के साथ ठगी की घटना हुई है। मुकदमा लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed