{"_id":"5908bb354f1c1ba874440f33","slug":"commercial-tax-on-bajrang-agency-print-tax-evasion-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग एजेंसी पर वाणिज्य कर छापा, टैक्स चोरी पकड़ी गयी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजरंग एजेंसी पर वाणिज्य कर छापा, टैक्स चोरी पकड़ी गयी
बरेली।
Updated Wed, 03 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Commercial tax on Bajrang agency Print, tax evasion caught
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग ने छापा अभियान जारी रखते हुए नगर निगम के सामने स्थित बजरंग एजेंसी पर चेकिंग करायी। जनरेटर आदि का कारोबार करने वाली फर्म ने अन्य प्रांतों से करीब 20 करोड़ रुपये की खरीद की थी, लेकिन देय वाणिज्य कर जमा नहीं किया। फर्म पर मिले अभिलेखों में 29 लाख रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई है।
एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह के निर्देश पर एसआईबी उपायुक्त विजय कुमार के नेतृत्व में रेनू कुमारी, एसपी गौड़, पंकज कुमार आदि वरिष्ठ जांच अधिकारी बजरंग एजेंसी पर पहुुंचे। एसआईअी टीम ने जांच में पाया कि फर्म जेनरेटर आदि का कारोबार करती है। अभिलेखों में अन्य प्रांतों से आया माल दर्ज मिला और उसकी बिक्री यूपी में हुई है। कारोबारी ने देय टैक्स जमा नहीं किया।
एसआईबी टीम ने फर्म से तमाम संदिग्ध अभिलेख जब्त किए हैं। संयुक्त आयुक्त एसएल दोहरे ने बताया कि जांच में पाया गया है कि फर्म पिछले चार वर्ष से ऐसी हेराफेरी कर रही है। लगभग 20 करोड़ रुपये पर देय 29 लाख रुपये टैक्स आदि फर्म से वसूला जाएगा।