फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CHC staff beat patient with mortgage

सीएचसी स्टाफ ने मरीज को बंधक बनाकर पीटा 

Wed, 24 May 2017 01:21 AM IST
फरीदपुर। 
फरीदपुर।  Updated Wed, 24 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
CHC staff beat patient with mortgage
सीएचसी स्टाफ ने मरीज को बंधक बनाकर पीटा  - फोटो : सीएचसी स्टाफ ने मरीज को बंधक बनाकर पीटा 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आए मरीज और स्टाफ के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि स्टाफ ने मरीज को कमरे में बंधक बनाकर पीटा। मरीज का बेटा उनके साथ था, उसने पुलिस को फोन करके वहां बुलाया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर मरीज को निकाला। पीड़ित की ओर से सीएचसी स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी ओर, सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि स्टाफ के साथ अभद्रता हुई और उन्होंने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मरीज के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अभी किसी पक्ष कोई कार्रवाई नहंी की है।   
विज्ञापन

मंगलवार को गांव जिगनिया हरचाल मुुुहाल के बनवारी सीएचसी पर रैवीज का दूसरा इंजेक्शन लगवाने गए। उन्हें कुछ दिन पहले कुत्ते ने काटा था, एक इंजेक्शन वह पहले ही सीएचसी जाकर लगवा गए थे। बताते है कि दो इजेक्शन लगवाने वह सीएचसी पहुंचे तो स्टाफ ने समझाया कि इंजेक्शन दो बाद में लगेंगे। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। स्टाफ का आरोप है कि बनवारी ने उन्हें गाली दी और रजिस्टर फाड़ दिया। इस पर बनवारी को एक अस्पताल के कमरे में बंद कर दिया गया। बनवारी का बेटा रामवरी वहां मौजूद था, जिसने कोतवाली को फोन कर दिया।  पुलिस पहुंची और बनवारी को कमरे से निकाला। बनवारी ने सीएचसी के नन्हे, अवधेश और अवधेश मिश्रा के खिलाफ तहरीर दे दी है। दूसरी ओर फार्मेसिस्ट धीरेंद्र ने रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। अभी पुलिस ने किसी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज नहंी की है।  
विज्ञापन

मैं मीटिंग के लिए लखनऊ गया था। लौटने पर घटना की जानकारी हुई। स्टाफ के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की है, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। उनके खिलाफ तहरीर दे दी गई है। - डॉ. रोहन, कार्यवाहक अधीक्षक, फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed