फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaubari photographs and shot in the womb

चौबारी में फोटोग्राफ र की कोख में गोली मारी

Thu, 21 Jan 2016 01:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 21 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
चौबारी गांव में मामा के घर जा रहे फोटोग्राफर अरुण कुमार को तीन युवकों ने रास्ते में गोली मार दी। मामला लड़की से छेड़छाड़ का बताया जा रहा है। घायल की मां आंगनबाड़ी सहायिका है। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराकर छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

थाना फतेहगंज पश्चिमी के पिपरिया गांव निवासी स्वर्गीय विष्णु कुमार की मौत के बाद कुसुमा देवी अपने 20 वर्षीय बेटे अरुण कुमार को लेकर मायके ग्राम चौबारी में रहने लगी है। भाई सतेंद्र सिंह अलग मकान में रहते हैं। कुसुमा अपनी मां कांति देवी के साथ पुराने मकान में बेटे के साथ रहकर आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी करती है। बेटा अरुण कुमार फोटोग्राफर का काम करता है। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अरुण कुमार नानी के घर से मामा के घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में तीन लड़कों में से एक ने कोख में गोली मार दी। उसके दूसरे साथी ने चाकू से पेट में हमला किया। अरुण कुमार के चीख-पुकार मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। परिवार वाले घायल अरुण कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए पुलिस की मदद से निजी अस्पताल ले आए। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सूर्यनाथ सिंह यादव ने गांव में जाकर घटना स्थल का मुआयना करके पूरे मामले की छानबीन की। एसपी सिटी समीर सौरभ ने घायल को अस्पताल में देखने के लिए पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला लड़की से छेड़छाड़ का बताया जा रहा है। जिन लड़कों ने गोली मारी है। वह लड़की से छेड़छाड़ को लेकर ही अरुण से रंजिश रखते थे। लड़कों के बारे में अरुण ही होश में आने पर सही बता पाएगा। पूरे मामले की छानबीन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed