फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Caught cheating then show The threat was Chhatranetaon

नकल करते पकड़ा तो दिखाने  लगा छात्रनेताओं की धौंस

Fri, 03 Mar 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 03 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Caught cheating then show The threat was Chhatranetaon
Caught cheating then show The threat was Chhatranetaon - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली कॉलेज में गुुरुवार को शाम की पाली में बीएससी का एक छात्र केमिस्ट्री की परीक्षा में नकल करते पकड़ गया। जब आंतरिक सचल दल ने उसकी कॉपी यूएफएम में बुक की तो वह छात्रनेताओं की धौंस दिखाने लगा। चीफ प्रॉक्टर पर छोड़ने का दबाव बनाया। हालांकि बाद में उसकी कॉपी बुक कर दी गई।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में शाम की पाली में बीएससी तृतीय वर्ष केमिस्ट्री (प्रथम पेपर) की परीक्षा हो रही थी। कमरा नंबर 17 में एक छात्र कॉपी में पर्ची रखकर नकल कर रहा था। कॉलेज के आंतरिक सचल दल ने छापेमारी की। तलाशी ली तो उसके पास कुछ नहीं मिला। जब उसकी कॉपी देखनी चाही तो वह छात्रनेताओं की धौंस दिखाने लगा। कॉपी में तीन पर्चियां बरामद र्हुइं। कुछ छात्रनेताओं के नाम लेकर कहा कि वह उनका रिश्तेदार है। 
विज्ञापन

शाम की पाली के केंद्र अध्यक्ष उप प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि छात्र के पास पर्चियां बरामद हुईं थीं। छात्र की कॉपी बुक कर दी गई है।

आज फिर बड़ा पेपर, व्यवस्थाएं बनी चुनौती
बरेली कॉलेज में शुक्रवार को दोनों पालियों में लगभग दस हजार से ज्यादा छात्रों की परीक्षा है। परीक्षा के पहले दिन ही चौदह हजार छात्रों की परीक्षा हुई थी, जिसमें व्यवस्थाएं बनाने को लेकर कॉलेज प्रशासन को पसीना बहाना पड़ा था। आधे घंटे तक गेट पर जाम लगा रहा था। अब शुक्रवार को प्रथम पाली में 5350 और शाम की पाली में 5285 छात्र परीक्षा देंगे। गुरुवार को भी परीक्षा छूटने के बाद कॉलेज के गेट पर काफी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed