{"_id":"574decbf4f1c1b770710998e","slug":"bunty-babli-are-demanding-five-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटी-बबली मांग रहे हैं पांच-पांच हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटी-बबली मांग रहे हैं पांच-पांच हजार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम गंगा स्थित कांशीराम आवासों में रहने वालों को बंटी-बवली नाम के दो सफेदपोश धमका रहे हैं । वे कहते हैं कि मकान में रहना है तो पांच-पांच हजार रुपये दो। आप लोगों के मकान कैसिंल हो गए हैं, क्योंकि अवैध तरीके से रह रहे हो। उनमें से अधिकांश ने कलक्ट्रेट आकर देखा तो उनके नाम मकान का आवंटन यथावत है। अभिलेख देखे तो उन्होंने राहत महसूस की। उन्हीं से कई ने डीएम कार्यालय में शिकायत की है कि उन पर पांच-पांच हजार रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
मंगलवार दोपहर को डीएम कार्यालय में रामगंगा स्थित कांशीराम नगर कालोनी निवासी गोरिया, मिथलेश, पूजा, पिंकी, धनेश्वरी देवी आदि पहुंची थीं। इन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध रुप से पांच - पांच हजार रुपये मांगने वाले बबली व बंटी की शिकायत की। उनका आरोप है कि ये दोनों कालोनी में सपा का झंडा लगी गाड़ी से आते हैं और जबरन पांच - पांच हजार रुपये मांग रहे हैं। धनराशि न देने पर मकान खाली कराने की धमकी दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और जांच कराने के आदेश किए हैं।
इस दौरान कई परिवार ऐेसे भी पहुंचे जो कि इन मकानों में रह रहे हैं। उनके मकान छह महीने पहले जांच के दौरान दूसरे परिवारों के रहने की पुष्टि होने पर निरस्त कर दिए गए थे। उनका तर्क है कि जिस दिन जांच के लिए अधिकारी पहुंचे थे, उस दिन वह घर से किसी काम के लिए गए थे।