फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broken broken locks returned from Vrindavan

वृंदावन से लौटे व्यापारी को टूटे मिले ताले

Mon, 23 Oct 2017 01:59 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 23 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Broken broken locks returned from Vrindavan
‌िबबिख्‍ारा सामान
फरीदपुर में इलेक्ट्रिक उपकरणों का शोरूम चलाने वाले व्यापारी के रामवाटिका स्थित घर से लाखों की चोरी हो गई। वृंदावन से शनिवार रात लौटे परिवार को चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

रामवाटिका निवासी राजीव अग्रवाल दिवाली की छुट्टी पर कार से पत्नी सीमा अग्रवाल, बेटियों शैली, शुभी, बेटों राघव व माधव और मां सावित्री देवी के साथ वृंदावन गए थे। शनिवार रात करीब नौ बजे लौटे तो घर के दरवाजोें पर लगे ताले टूटे मिले। उन्होंने यूपी 100 पर सूचना दी, जिसके बाद सीओ तृतीय नीति द्विवेदी, बारादरी थाने के प्रभारी राजेश यादव मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद उनकी तहरीर ली गई। चोर मुख्य द्वार के ताले तोड़कर अंदर घुसे और तकरीबन सभी अलमारियों के ताले तोड़ दिए। राजीव के मुताबिक, दीवाली पर बिक्री का करीब साढ़े आठ लाख रुपया घर पर ही रखा था। इसके अतिरिक्त चोर डेढ़ लाख के जेवर सहित कीमती सामान ले गए। 
विज्ञापन

तीस मिनट में हो गई चोरी 
कॉलोनी के लोगों के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर के दरवाजे पर ताले लगे देखे गए थे। नौ बजे परिवार वापस आया तो ताले टूटे मिले। मतलब तीस मिनट में ही घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed