{"_id":"56eefe034f1c1bd047f15037","slug":"breaking-boom-ran-out-in-front-of-the-public-service-express-container","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूम तोड़कर जनसेवा एक्सप्रेस के सामने छोड़ भागा कंटेनर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बूम तोड़कर जनसेवा एक्सप्रेस के सामने छोड़ भागा कंटेनर
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग का बूम तोड़ने के बाद कंटेनर ट्रैक पर जाकर रुक गया। इसी दौरान जनसेवा एक्सप्रेस को आता देखकर कंटेनर को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। हालांकि ट्रेन के पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा हटाल दिया। बूम टूटने से सिगनल व्यवस्था ठप हुई। जनसेवा समेत दर्जनों महत्वपूर्ण गाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ। स्टेशनों पर रोककर काशन लगाकर गुजारा गया। आरपीएफ कंटेनर को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश कर रही है।
कंटेनर संख्या एचआर 47 सी 3639 का चालक रविवार सुबह पांच बजे बरेली जाने को रेलवे क्रासिंग संख्या 343 सी पर पहुंचा। जल्दी निकलने की हड़बड़ी में उसमें बूम को टक्कर मारकर तोड़ दिया। इससे पहले कि वाहन लाइन को पार कर पाता, उसी समय शाहजहांपुर दिशा से 15209 अप जनसेवा एक्सप्रेस आती दिखाई दी। हादसे की आशंका भांपकर कंटेनर चालक के हाथपैर फूल गए और वह कंटेनर को छोड़कर भाग गया। बूम टूटने से गेट पर लगे दोनों दिशाओं के सिगनल लाल हो गए। जननायक एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक का प्रयोग कर ट्रेन को कंटेनर से कुछ पहले रोक दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि दोनों दिशाओं से आने वाली ट्रेनें कटरा और बिलपुर स्टेशनों पर रोक दी गईं। इन गाड़ियों को 30 किमी प्रति घंटा की गति का काशन जारी कर चलाया जा सका। जनसेवा के आगे खड़े कंटेनर को पुलिस कर्मियों ने किसी तरह हटाकर ट्रैक को ओके किया। हालांकि बूम की पूरी तरह से मरम्मत में करीब पांच घंटे लग गए। सुबह दस बजे सिगनल व्यवस्था ठीक की जा सकी। स्टेशन मास्टर बिलपुर ईशांत राघव ने बताया कि इससे प्रभावित होने वाली ट्रेनों में नौचंदी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, कुंभनगरी एक्सप्रेस, लखनऊ एक्सप्रेस, गरीब नवाज, चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल थीं। ये दस मिनट से लेकर आधा घंटे तक लेट हुईं।