{"_id":"3cf48ab1639af58086c1bae18cfde243","slug":"bjp-leader-shot-in-bithricanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिथरीचैनपुर में भाजपा नेता को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिथरीचैनपुर में भाजपा नेता को गोली मारी
बरेली
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरीचैनपुर। चुनावी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में घायल युवक की पैरवी करने की रंजिश में भाजपा नेता को गोली मार दी गई। भाजपा नेता के सिर पर गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। एक हमलावर को भाजपा नेता ने पहचान लिया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने आईसीयू में भर्ती भाजपा नेता का बयान दर्ज किया है।
बिथरीचैनपुर क्षेत्र के सैदूपुर लश्करगंज निवासी 30 वर्षीय भाजपा नेता विनीत कुमार उर्फ पिंटू की टीपीनगर के पास परचून की दुकान है। शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे विनीत दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। पराधरूपुर के पास पहुंचते ही घात लगाए खड़े कुछ लोगों ने अमित पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनके सिर पर लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। भाग रहे हमलावरों में से एक को अमित ने पहचान लिया, जिसका नाम जैकी बताया गया है। अमित के भाई जितेंद्र ने बताया कि जैकी जानलेवा हमले में बंद पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश के साढ़ू का लड़का है। सत्यप्रकाश चुनाव में हार गया था। जिसके पक्ष ने फायरिंग की थी और गांव का ही अमित का नौकर सर्वेश घायल हो गया था। जिसकी पैरवी करते हुए सर्वेश पर फायरिंग करने वाले सत्यप्रकाश, शिवम, सौरभ पाल, हजारी लाल को गिरफ्तार कराया गया था, जो इस समय जेल में निरुद्ध हैं। आरोप है कि इसी रंजिश में अमित की जान लेने की कोशिश की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।