{"_id":"579f9fc34f1c1b6f152b9693","slug":"bisalpur-road-robbed-of-half-million-cattle-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर रोड पर पशु कारोबारियों से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीसलपुर रोड पर पशु कारोबारियों से डेढ़ लाख की लूट
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर रोड पर एसआर इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क पर कीलें गाड़कर ट्रक रोका और उसमें सवार चार पशु कारोबारियों से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। मामला थाना बिथरी चैनपुर इलाके का है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।
थाना बारादरी के एजाज नगर गौटिया के रहने वाले शहवान पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। रविवार को वह अपने बड़े भाई मुन्ने, जोगीनवादा के रहने वाले उस्मान, आसिफ और किला के मोहल्ला कटघर के रहने वाले सलीम उर्फ नत्थू के साथ फैजाबाद जिले के जुबैरगंज के पशु बाजार से ट्रक में सवार होकर लौट रहे थे। ट्रक ओमप्रकाश चला रहा थे। ट्रक में शहवान, उस्मान और नत्थू के आठ पशु थे। सोमवार को तड़के करीब सवा तीन बजे सड़क में कील गाड़कर बदमाशों ने ट्रक के अगले पहिए में पंचर कर दिया। पंचर होने पर जैसे ही ट्रक बीसलपुर रोड पर रुका पांच बदमाशों ने आकर उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्होंने अपने तीन असलहाधारी साथियों को और बुला लिया। शहवान ने बताया कि तीन बदमाश ट्रक के अंदर आ गए। उन्होंने असलहों के बल पर चार पशु व्यापारियों से डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। बदमाशों के खौफ से उन्होंने फटाफट स्टेपनी लगवाई और ट्रक को घर ले आए। बाद में पुलिस चौकी रामगंगा नगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। वहां से पुलिस ने पशु व्यापारियों के नाम पते लिखकर उन्हें टरका दिया। थानाध्यक्ष कमल सिंह यादव ने बताया कि पशु व्यापारियों ने उन्हें जो तहरीर दी है, उसे जीडी में दर्ज कर लिया है। तहरीर में उन्होंने रुपये लूटे जाने का जिक्र नहीं किया है। यह जरूर बताया कि है कि ट्रक में पंचर होने पर तीन-चार बदमाश आ गए थे। इसी बीच कावंड़ियों की गाड़ी आ जाने पर वह भाग गए।