फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhuta miscreants looted the bus

भुता में बदमाशों ने लूट ली बस

Tue, 01 Mar 2016 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 01 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bhuta miscreants looted the bus
बरेली-भुता मार्ग पर रविवार रात बीसलपुर जा रही हरदोई डिपो की बस को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश यात्रियों से पचास हजार रुपये और जेवर व अन्य सामान लूट ले गए। सूचना मिलते ही कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। डीआईजी आशुतोष कुमार ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने एसपी देहात को बदमाश का पता लगाकर घटना के खुलासे का आदेश दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात हरदोई डिपो की बस यूपी-30 टी 2319 दिल्ली से सवारी लेकर बरेली पहुंची। यहां से बीसलपुर जाते समय भुता से करीब एक किमी पहले निर्माणाधीन बेस्ट कॉलोनी के सामने बस का अगला पहिया फट गया। चालक रामकिशोर और परिचालक अनिल कुमार बस रोककर पहिया बदलने लगे। इसी बीच सड़क किनारे जंगल की ओर से तीन नकाबपोश बदमाश आ गए। एक बदमाश तमंचा लेकर बस के गेट के पास खड़ा हो गया। दो बदमाश बस में घुसकर बंदूक के बल पर यात्रियों से लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने हरदोई निवासी यात्री संदीप सिंह से चौदह सौ रुपये और पर्स, रजनीश से अट्ठाइस सौ रुपये, श्याम सुंदर से बारह सौ रुपये, लालमन से सात हजार रुपये, लालू से छप्पन सौ रुपये, डंबर लाल से पैंतीस सौ रुपये, वसीम से पंद्रह सौ रुपये, रविंद्र प्रताप से चौदह सौ रुपये, सर्वेश से दो हजार रुपये, देवीलाल से चार हजार रुपये, अनुज प्रताप से आठ सौ रुपये और पर्स व मोबाइल, ग्राम बेहटा, हरदोई के रहने वाले विजय कुमार से पंद्रह सौ रुपये, रूपा देवी पत्नी लक्ष्मी सिंह ग्राम भंडौआ, थाना हरदोई से सोने के कुंडल, एक अंगूठी व लक्ष्मी सिंह से सात हजार रुपये व कपड़ों भरा बैग, सुधा पत्नी सुजीत कुमार से दो हजार रुपये और सोने की बाली, बैग में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती सामान लूट लिया। 24 यात्रियों से करीब पचास हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवर लूटने के बाद बदमाश तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट भी की गई। परिचालक अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना कैश बैग बस के नीचे छिपा दिया था। हालांकि, बदमाशों ने जेब में रखे चौदह सौ रुपये तमंचे की बट मारकर छीन लिए। सूचना पर थाना भुता की पुलिस व कार्यवाहक थानाध्यक्ष सीपी सिंह और सीओ धर्मपाल मार्छाल, बिथरीचैनपुर एसओ राजवीर सिंह यादव, फरीदपुर कोतवाल अख्तर सज्जाद और एसपी देहात यमुना प्रसाद मौके पर पहुंच गए। पुलिस रातभर बदमाशों की तलाश में कांबिंग करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लूट की सूचना पर सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे डीआईजी ने घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसपी देहात यमुना प्रसाद को घटना का खुलासाकर बदमाशों को शीघ्र पकड़ने को कहा। मामले में परिचालक अनिल कुमार ने आईपीसी की धारा 394 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसपी देहात को टीमें बनाकर लुटेरों की तलाश कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। टीमें संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। लग यही रहा है कि लुटेरे आसपास के ही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कुछ नतीजा निकलेगा - आशुतोष कुमार, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed