{"_id":"57fe9a4e4f1c1b8e1528f625","slug":"bhojipura-the-commotion-he-squatted-tajiyedaron","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजीपुरा में भी हंगामा, ताजियेदारों ने धरना दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोजीपुरा में भी हंगामा, ताजियेदारों ने धरना दिया
बरेली, ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव रहित रेलवे फाटक ने खुलने से नाराज खजुरिया और महेशपुर शिव सिंह गांव के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने करीब पांच घंटे तक धरना भी दिया। एसडीएम के समझाने पर भी वह नहीं माने और वहीं पर ताजिये रखकर लौट गए। ग्रामीणों का कहना था कि इस बार मानव रहित रेलवे फाटक बंद कर देने से उनका रास्ता बंद हो गया है।
दोनों गांवों के ताजिये करीब साढ़े 12 बजे खजुरिया गांव में भैरपुरा बाजार के पास पहुंचे तो फाटक बंद देख नाराज हो गए। लोगों ने वहां नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। प्रधान जिया उल इस्लाम और अल्वी समाज के मंडल अध्यक्ष याकीन अल्वी ने कहा कि पिछले साल तक जुलूस आसानी से निकल जाता था लेकिन इस बार रेलवे ने मानव रहित क्रासिंग को बंद कर दिया है। एक महीने पहले डीआरएम से मिलकर इस बारे में कहा गया तो उन्होंने जुलूस के वक्त फाटक खुलवाने का आश्वासन दिया था मगर अब विभाग मुकर गया। धरने की सूचना पर शाम पांच बजे एसडीएम सदर अपूर्वा दूबे पहुंचीं और समझाने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने वहीं ताजिये रख दिए और घरों को लौट गए।