फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   beating

विधायक के गनर और ड्राइवर ने कर दी पिटाई

Fri, 30 Jan 2015 12:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 30 Jan 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
इसे कहते हैं हनक दिखाना। इज्जतनगर रेलवे फाटक पर विधायक शहजिल इस्लाम की लग्जरी कार को टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर और उसके बचाव में आए एक क्लीनर को उनके चालक और गनर ने पहले सरेराह पीटा और हंगामा होते देख फिर गाड़ी में डाल कर ले गए। खास बात ये कि जब सड़क पर मारपीट हो रही थी और इन्हें कार में डाला जा रहा था तो चीता मोबाइल मौके पर थी लेकिन इस पर सवार पुलिस वाले तमाशबीन बने रहे। कुछ देर बाद वे दोनों को फार्म हाउस से थाने लेकर पहुंचे तो क्लीनर के सिर में काफी चोट लगी थी। पुलिस ने ट्रक चालक व क्लीनर के खिलाफ मुकदमा लिखकर उन्हें हिरासत में ले लिया है। क्लीनर का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को शहजिल और उनके भाई के बच्चे डेलापीर के पास कोचिंग में पढ़ने के बाद परसाखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर जा रहे थे। कार शाहिद अली चला रहा था। उसमें शहजिल का गनर भी बैठा था। इज्जतनगर रेलवे फाटक बंद होने पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की भीड़ थी। फाटक खुलने पर शाहिद ने कार आगे बढ़ाई तो सामने से आ रहे ट्रक से  कार में टक्कर लग गई। इसी बीच दूसरी साइड से भी ट्रक ने कार में खरोंच मार दी। विधायक के चालक और गनर ने मौके पर ही ट्रक के चालक को पकड़कर उसकी पिटाई  शुरू कर दी। ट्रक चालक को पिटता देख फाटक से होकर गुजर रहे गैस के ट्रक का क्लीनर उतर आया।  उसने ट्रक चालक की पिटाई का विरोध किया। इस बीच चीता मोबाइल भी आ गई लेकिन पुलिस के सामने भी उनकी पिटाई होती रही। फिर वे दोनों को कार में डाल कर ले गए।
विज्ञापन

ट्रक चालक  अब्दुल वहीद  रिछा का रहने वाला है। घायल क्लीनर जितेंद्र ने थाने में बताया कि मौके पर हंगामा होते देख विधायक के चालक और गनर उसे और क्लीनर को कार में डालकर ले गए। फार्म हाउस में ले जाकर फिर उन्हें पीटा गया।  इस दौरान उसके सिर में चोट आ गई। इससे घबराकर गनर और चालक उन्हें थाने ले आए। पुलिस ने विधायक के चालक शाहिद की तरफ से अब्दुल वहीद और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि क्लीनर जितेंद्र को धक्का लगने के बाद गिरने से चोट लगने की बात सामने आ रही है। विवाद के दौरान वह बेवजह बीच में आ गया था। नशे में था, मारपीट करने की उन्हें जानकारी नहीं है। विधायक के चालक की तरफ से ही उसका दाखिला किया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट------
बहेड़ी विधायक के करीबी का है ट्रक
बरेली। शहजिल इस्लाम की कार के चालक ने अब्दुल वहीद नाम के जिस ट्रक डाईवर के खिलाफ मुकदमा लिखाया है, वह बहेड़ी के सपा विधायक अताउर्रहमान का पड़ोसी है। वहीद के मुताबिक रिछा के हुजूर अहमद का ट्रक है। वह भी विधायक जी से काफी करीबी है। विधायक ने उसके पकड़े जाने पर एसओ से फोन पर घटना की जानकारी भी ली थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed