बरेली: स्मैक माफिया उस्मान, पत्नी रेहाना और बेटे पर गैंगस्टर, यूपी-उत्तराखंड में फैला है जाल
फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी में रहने वाला उस्मान और उसकी पत्नी रेहाना बड़े स्मैक तस्कर हैं। वे 25 साल से स्मैक तस्करी में लिप्त हैं और यूपी-उत्तराखंड में इनका बड़ा नेटवर्क है। पिछले दिनों पुलिस और बीडीए ने कस्बे में हाईवे किनारे उसकी सात दुकानों और 10 बीघा जमीन की चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिस्ट्रीशीटर स्मैक तस्कर उस्मान को माफिया घोषित करने के बाद अब उस पर परिवार समेत गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गैंग में उसकी पत्नी रेहाना और उसके बेटे फैजान उर्फ राजा बाबू को भी पुलिस ने शामिल किया है। इनमें से उस्मान जेल में है और रेहाना व फैजान को पुलिस तलाश रही है।
फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी में रहने वाला उस्मान और उसकी पत्नी रेहाना बड़े स्मैक तस्कर हैं। वे 25 साल से स्मैक तस्करी में लिप्त हैं और यूपी-उत्तराखंड में इनका बड़ा नेटवर्क है। स्मैक तस्करों पर लगातार हो रही कार्रवाई की कड़ी में पिछले दिनों पुलिस और बीडीए ने कस्बे में हाईवे किनारे उसकी सात दुकानों और 10 बीघा जमीन की चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया था।
इसके बाद एसटीएफ ने उस्मान को बहेड़ी से एक करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन बारादरी से उसका बेटा फैजान फरार चल रहा है। अब रेहाना और फैजान फतेहगंज पश्चिमी से भी वांछित हो चुके हैं।
करोड़ों की संपत्ति का मालिक है उस्मान
माफिया उस्मान का फतेहगंज पश्चिमी में लोधीनगर चौराहे के पास 500 वर्ग गज का शोरूम, कुम्हार चौक के पास 150 वर्ग गज में एक दुकान व मकान, कपड़ा बाजार में तीन मंजिला आलीशान कोठी, तीन दुकानें शाही चौराहे से आगे टंकी के पास, शहर में मिनी बाईपास के पास किला रोड पर 600 वर्ग गज का प्लाट, इज्जतनगर क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में 200 वर्ग गज का दो मंजिला मकान है। इसके अलावा हिंद टाकीज के पीछे कार बाजार में एक दुकान, मीरापुर गांव के पास 100 बीघा कृषि भूमि है। कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
उस्मान पर 19 और रेहाना पर छह मुकदमे
स्मैक तस्कर उस्मान के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के मामले भी शामिल हैं। उसकी पत्नी रेहाना पर भी छह मुकदमे दर्ज हैं। इनके बेटे फैजान उर्फ राजा बाबू पर भी किला, कोतवाली, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज थाने में मुकदमे दर्ज हैं।