{"_id":"691486a3f2a58fcdf2cb41afcbbfb70a","slug":"bareilly-college-then-made-off-pandemonium-in-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज फिर बंद कराया, कलेक्ट्रेट में भी हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली कॉलेज फिर बंद कराया, कलेक्ट्रेट में भी हंगामा
बरेली
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जानलेवा हमले की आरोपी विपिन थापा और उसके साथियों को न पकड़ पाने से नाराज छात्रनेता मंगलवार को भी सड़क पर उतर आए। उन्होंने फिर बरेली कॉलेज बंद करा दिया। प्राइवेट फार्म जमा नहीं होने दिए। कलेक्ट्रेट गेट पर भी हंगामा किया गया। अंदर नहीं जाने दिया गया तो नारेबाजी कर दी।
शनिवार को बरेली कॉलेज के गेट पर विपिन सिंह थापा और उसके साथियों ने मदुनेश यादव और उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल मदुनेश को सिद्धि विनायक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विपिन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने सोमवार को बरेली कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद करा दिया था। मंगलवार को भी छात्रनेताओं ने बरेली कॉलेज बंद करा दिया। एक-एक विभाग में तालाबंदी कराने के बाद प्राइवेट फार्म के काउंटर भी बंद करा दिए। फार्म जमा करने आए विद्यार्थियों को वापस कर दिया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए। वहां एडीएम सिटी से कहा कि यदि जब तक आरोपियों को नहीं पकड़ते बरेली कॉलेज नहीं खुलने दिया जाएगा। प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा, निर्दल छात्र एकता, अंबेडकर छात्र सभा आदि संगठनों ने शिरकत की।
प्रदर्शन की भेंट चढ़ा पठन-पाठन
बरेली। बरेली कॉलेज में इस समय पर पठन-पाठन और ऑफिशियल वर्क भी प्रदर्शन की भेंट चढ़ गया है। बीएड की भी कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। विभागों में तालेबंदी की वजह से शिक्षक भी अपने विभाग में नहीं बैठ पा रहे हैं। प्राइवेट फार्म जमा करने आ रहे छात्रों को वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दो को खुलेगा कॉलेज
बरेली। बरेली कॉलेज अब दो जनवरी को खुलेगा। 30 दिसंबर, 31 दिसंबर और एक जनवरी को शीतकालीन और नए वर्ष पर अवकाश रहेगा। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने दी।
अब पुलिस कह रही थापा भाग गया
परीक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए रुपये लेने के आरोप में एक और मुकदमा लिखा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कल तक विपिन थापा को संभल से गिरफ्तार करने का दावा करने वाली पुलिस मंगलवार को अचानक बैकफुट पर आ गई। पुलिस की नई कहानी के मुताबिक बरेली लाते समय वह चमका देकर भाग गया। अब आईजी के यहां नौकरी करने वाली उसकी मां की मदद से धरपकड़ की बात कही जा रही है। मंगलवार को ही बारादरी पुलिस ने थापा के खिलाफ धोखाधड़ी कर परीक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए रुपये लेने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज किया है।
जलालाबाद (शाहजहांपुर) के पिलुआ गांव के कुलवेंद्र सिंह, बदायूं के अमित यादव, आंवला के गुड्डू यादव और फतेहगंज पश्चिमी के धर्मेंद्र मौर्या ने पुलिस को बताया कि विपिन थापा ने बीसीए द्वितीय सेमेस्टर में नंबर बढ़वाने के लिए उनसे 1500-1500 रुपये लिए थे। अमित यादव से सत्र 2013-14 में बीएससी प्रथम में प्रवेश को 12,000 रुपये ले लिए। इसके बाद उसका प्रवेश भी फर्जी करा दिया। उसने विश्वविद्यालय की परीक्षा भी दी मगर परीक्षाफल घोषित नहीं हो पाया। इससे उसका एक साल बर्बाद हो गया। रुपये वापस मांगने पर पंकज सक्सेना, सुरेंद्र मौर्या की फरीदपुर और आंवला के छात्रों के साथ मिलकर मारपीट की है। जिसमें गंभीर चोटें आई हैं। विपिन के डर से उन्होंने कहीं शिकायत नहीं की है।
उधर, थापा की मां राजकुमारी का कहना है कि बिन बाप के बेटों को संभालना मुश्किल है। पिता की मौत के बाद से विपिन उसकी भी नहीं सुनता है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि विपिन चकमा देकर निकल गया। ताइक्वांड़ो चैंपियन होने के कारण वह बचने के कई हुनर जानता है। हमारी टीमें लगी हैं, जल्द ही वह पकड़ में आ जाएगा।