फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College principal residence guard shot dead

बरेली कॉलेज के प्राचार्य आवास में गार्ड की गोली मारकर हत्या

Sun, 07 Feb 2016 02:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 07 Feb 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College principal residence guard shot dead
बरेली। बरेली कॉलेज के प्राचार्य आवास में शनिवार रात सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधी रात के वक्त उसकी लाश प्राचार्य आवास की गैलरी में औंधे मुंह पड़ी पाई गई। उसके पैर मुड़े हुए थे और पास में बंदूक भी टूटी-फूटी हालत में पड़ी हुई थी। घटनास्थल पर हालात हत्यारों के साथ उसका संघर्ष होने की ओर भी इशारा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक संघर्ष के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने भी अपनी बंदूक से गोली चलाने की कोशिश की लेकिन उसका फायर मिस हो गया और कारतूस बंदूक में ही फंसकर रह गया। गर्ल्स हॉस्टल से चंद कदम दूर स्थित प्राचार्य आवास काफी समय से खाली पड़ा है। हत्या की सूचना पर फील्ड यूनिट के साथ पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

बरेली कालेज की सुरक्षा व्यवस्था पीलीभीत बाईपास स्थित सिक्योरिटी एजेंसी शिव सिक्योरिटी प्लेसमेंट सर्विस के दस गार्डों और एक सुपरवाइजर के हवाले है। शनिवार रात कॉलेज में गर्ल्स हास्टल के पास मूसाझाग (बदायूं) के गांव गजियापुर में रहने वाला 45 वर्षीय सोम प्रकाश ड्यूटी पर तैनात था। रात करीब 11 बजे सुपरवाइजर राजीव कुमार जब सिक्योरिटी चेक करने पहुंचा तो प्राचार्य आवास की गैलरी में सोम प्रकाश उसे औंधे मुंह पड़ा दिखा। राजीव कुमार ने पास जाकर देखा तो सोमप्रकाश की बंदूक टूटी पड़ी थी और उसके जिस्म में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद राजीव ने सिक्योरिटी एजेंसी के डायरेक्टर को जानकारी दी। रात करीब 12 बजे थाने की पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया। बाद में एसपी सिटी समीर सौरभ भी मौके पर पहुंचे। रात करीब दो बजे खबर लिखे जाने तक पुलिस की छानबीन जारी थी। पुलिस के मुताबिक सोमप्रकाश के सीने में दाहिनी ओर गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। हत्यारों से संघर्ष के दौरान सोमप्रकाश ने भी अपनी बंदूक से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस होने के बाद कारतूस बंदूक में ही फंस गया। पुलिस का मानना है कि संघर्ष के दौरान ही सोमप्रकाश की बंदूक टूटी होगी। पूर्व प्राचार्य आरपी सिंह के जाने के बाद यह आवास खाली पड़ा हुआ है।
विज्ञापन



जैकेट खुली तो पता चला कि हुई है हत्या
- फील्ड यूनिट ने ढूंढी हत्या की हकीकत
बरेली। पुलिस हत्याकांड जैसे मामलों को किस तरह हल्के में जांच करती है उसका नमूना भी है सोम प्रकाश की हत्या। पुलिस डेढ़ घंटे तक छानबीन करती रही लेकिन उसे हत्या का तरीका पता नहीं चल पाया था। एसपी सिटी समीर सौरभ और सीओ अंशुल गुप्ता ने भी लाश पलटकर देखी लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटनास्थल पर खून भी नहीं था। जब अफसर देर रात घर लौट गए तो फील्ड यूनिट पहुंची और तहकीकात शुरू की। उसने जब पलटकर देखा तो सीने में गोली लगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को करीब साढ़े 12 बजे लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। एसपी सिटी और समीर सौरभ दलबल के साथ पहुंचे लेकिन प्रथम दृष्टया यही मानते रहे कि सोम प्रकाश की मौत दौरे की वजह से ही हुई है। जबकि बंदूक टूटी हुई पड़ी थी फिर भी ठीक से जांच नहीं की गई। रात करीब दो बजे जब फील्ड यूनिट ने शव को पलट कर जैकेट हटाए तो गोली लगी मिली।


बरेली कालेज का कोई नहीं पहुंचा
बरेली कालेज के स्टाफ को लगातार पुलिस मौके पर बुला रही थी। प्राचार्य से भी संपर्क किया गया लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि घटना की वजह जानने के लिए पुलिस उन्हें बुलाने की कोशिश कर रही थी। अब स्टाफ से कल पूछताछ हो सकती है।


पहली फरवरी को ही तैनात हुआ था सोम
बरेली। यह सिक्योरिटी कंपनी पहली फरवरी से ही बरेली कालेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही थी। छह हजार रुपये में सोम प्रकाश को भी रखा गया था। उसका परिवार बदायूं में ही रहता है। उन्हें सूचना दे दी गई थी। रात में ही उनके पहुंचे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed