{"_id":"5939802a4f1c1b263a9c77c9","slug":"baby-while-bathing-drowned-in-ramganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय बालक की रामगंगा में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाते समय बालक की रामगंगा में डूबा
बरेली।
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहाते समय एक बारह साल का बालक रामगंगा में डूब गया। सुभाषनगर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बालक का शव बरामद कर लिया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके दाहिने हाथ पर ओम गुदा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे कई बच्चे और युवक रामगंगा में डुबकी लगाकर पैसे ढूंढ रहे थे। इसी दौरान यहां एक 12 साल का बालक आया। बालक ने अपनी सफेद कमीज, काली पैंट और नीली चप्पल उतारकर नदी किनारे रखीं। इसके बाद वह नदी में नहाने गया और गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। सूचना पर इंस्पेक्टर सुभाषनगर मुकेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों को उसे दिखाया गया, लेकिन किसी ने शिनाख्त नहीं की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के गांवों के लोगों को भी बुलाकर शव दिखाया गया, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।