फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ayub Khan also died on the crossroads

अयूब खां चौराहे पर भी होते-होते बचा हादसा

Mon, 02 Oct 2017 01:57 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 02 Oct 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अयूब खां चौराहे पर भी रविवार शाम साढ़े तीन बजे उधर से गुजर रहा ताजिया बिजली के तारों से टकरा गया। तेज धमाके के साथ चिंगारियां निकलीं। ताजिये के साथ चल रहे बच्चों के ऊपर चिंगारी गिरीं लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वाकया देखकर लोगों के मुंह से बस यही निकला- प्रशासन तो जान लेने पर ही अमादा है। ताजिया के रूटों पर बिजली के झूलते तार यूं ही छोड़ दिए गए, जबकि दो महीने पहले से आईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी समेत सभी अधिकारी बैठक लेकर अधीनस्थों से रूट देखने को कह रहे थे। कई बैठकें हुईं, यह भी कहा गया कि लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा लेकिन एसडीएम और सीओ ने ठीक से रूट देखकर दिक्कतें दूर ही नहीं कराईं। थाना प्रभारी भी ताजियों के रूट देखने नहीं गए। सब कुछ कागजों पर ही हो गया।
बहेड़ी के खिरना गांव में तो प्रशासन की लापरवाही से 25 लोग झुलस गए। तयशुदा रूट पर थाने के त्योहार रजिस्टर में पहले से अंकित था कि ताजिया की ऊंचाई 18 फिट होगी। बावजूद इसके 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों को नजरअंदाज कर दिया गया। समय रहते अगर लाइन को ऊपर किया जाता तो हादसा नहीं होता। जोगी नवादा के ताजियादारों के मुताबिक बीते दस सालों से उनका 12 फिट ऊंचा ताजिया निकलता है, लेकिन यहां भी बिजली के तार बहुत नीचे तक लटक रहे थे। ताजियेदारों के मुताबिक दो दिन पहले एक व्यक्ति ने बल्ली लगाकर तार उसके जरिये आगे घरों तक पहुंचाये, इससे पहले तार एक मकान के कुंडे से होकर आगे जा रहे थे। प्रशासन को इस दिशा में इसलिए भी गंभीरता से सोचना चाहिए था, क्योंकि सड़क निर्माण के चलते उसकी ऊंचाई भी बीते सालों में बढ़ी है। 
विज्ञापन

 
डीएम ने एडीएम (प्रशासन) को सौंपी जांच  
बरेली। एसडीएम बहेड़ी ममता मालवीय ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट में ताजिया के विद्युत लाइन से टकराने और ताजियेदारों के झुलसने के लिए बिजली विभाग के अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है। एसडीएम ने बताया कि निर्देश दिए जाने के बावजूद मोहर्रम पर बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। इसकी वजह से खिरना में हादसा हो गया। यह गंभीर मामला है। बिजली विभाग के अधिकारियों को संवेदनशीलता के दृष्टिकोष से दिए गए निर्देशों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए था। डीएम ने रिपोर्ट के आधार पर एडीएम (प्रशासन) एसपी सिंह को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। उन्हें एक सप्ताह में जांच कर दोषियों को चिह्नित करके डीएम को आख्या देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोहर्रम के दौरान पहले से ही अधिकारियों को रूट देखने को कहा गया था। इन घटनाओं से साफ है कि कुछ अफसरों और थाना प्रभारियों ने सही से काम नहीं किया है। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कराकर कार्रवाई की जाएगी। राघवेंद्र विक्रम सिंह, डीएम    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed