{"_id":"5afde26d4f1c1bd9408b61b9","slug":"auto-driver-crushed-passenger-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 रु पये किराये के झगड़े में राजमिस्त्री को ऑटो चढ़ाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 रु पये किराये के झगड़े में राजमिस्त्री को ऑटो चढ़ाकर मार डाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 18 May 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
deadbody
इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के सामने शराब के नशे में धुत एक ऑटो चालक ने राजमिस्त्री से दस रुपये किराये के विवाद में हाथापाई की। आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने मारपीट कर पहले राजमिस्त्री को सड़क पर गिरा दिया, फिर उसके ऊपर ऑटो चढ़ा दिया। इससे राजमिस्त्री की मौत हो गई। राजमिस्त्री के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
हाफिजगंज के गांव सेंथल निवासी छोटेलाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे उनका भाई पूरनलाल किला छावनी में राजमिस्त्री का काम खत्म करने के बाद मजदूर गोविंद राम निवासी जहानाबाद, पीलीभीत के साथ निकला। दोनों किला फाटक से इज्जतनगर के लिए ऑटो में बैठे। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर रात करीब 8:30 बजे दोनों उतरे तो उनका ऑटो ड्राइवर से किराये को लेकर झगड़ा हो गया। गोविंद राम के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर नशे में था। उसने पूरनलाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। पूरनलाल जब सड़क पर गिर गए तो उसने उनके ऊपर ऑटो चढ़ा दिया और मौके से भाग निकला।
जिला अस्पताल में तोड़ा दम
पूरनलाल को गंभीर रूप से घायल अवस्था में गोविंदराम नगरिया परिक्षेत्र के डॉ. सर्वेश गंगवार के क्लीनिक पर लेकर पहुंचा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव छोटेलाल के हवाले किया गया।
विज्ञापन
मुझे पीटा तो मैं भाग गया, मुझे नहीं पता कैसे हुई मौत
पुलिस ने ऑटो नंबर के सहारे ड्राइवर मौलानगर निवासी विक्की को पकड़ लिया। विक्की ने पुलिस कस्टडी में बताया कि पूरनलाल और गोविंद दोनों शराब पिये थे। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद दोनों ने सिर्फ दस रुपये दिए, जबकि किराया बीस रुपये हुआ। उसने 10 रुपये और मांगे तो दोनों हमलावर हो गए। इस पर वह ऑटो लेकर वहां से भाग गया। उसे नहीं पता पूरनलाल की मौत कैसे हुई।